सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व छात्र संघ समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्किल डवलवमेंट पर जोर देते हुए छात्रों से उज्जवल भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री बहुगुणा ने विधायक निधि ने तैयार कम्यूटर लैब का भी शुभारम्भ किया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल ने दीप जलाकर वार्षिकोत्सव उत्कर्ष कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज, शक्तिफार्म के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। उनके पिता श्री विजय बहुगुणा ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सितारगंज में डिग्री कॉलेज की नीव रखी। वह अपने पिता द्वारा रखी नीव को मजबूत करने में जुटे हैं। आज परास्नातक की कक्षायें संचालित हो रही हैं। अधिकांश विषय कॉलेज में पढ़ाये जा रहे हैं। पहले कई छात्रायें महाविद्यालय के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी। मंत्री ने वर्तमान परिवेश में चुनौतियों पर छात्रों से संवाद किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता दिन-रात मेहनत कर बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में जुटे हैं। छात्रों को उनके व गुरुजनों के मार्गदर्शन में अपने कैरियर का लक्ष्य बनाने के लिए जुटना चाहिये। महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं व स्किल डवलपमेंट के कार्यक्रमों में भागीदारी करनी चाहिये।
मंत्री बहुगुणा ने कॉलेज स्टॉफ व छात्रों को भरोसा दिया कि वे महाविद्यालय के लिए जो भी जरूरत होगी पूरा करायेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकताओं में है। छात्रसंघ पदाधिकारियो व महाविद्यालय स्टॉफ की ओर से मंत्री बहुगुणा व अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. रेनू रानी बंसल ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कुमांऊनी लोक गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र जमकर झूमे।
कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने महाविद्यालय में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजविंदर कौर की लिखित पुस्तक हिन्दी पत्रकारिता का बहुआयामी अध्ययन का विमोचन किया।
इस अवसर पर सितारगंज सिडकुल इण्डसट्रीज वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, फकीर सिंह कन्याल, विनय डबराल, अवनीश त्रिवेदी, मनीश्वर मण्डल, छात्र संघ अध्यक्षा राजविंदर कौर, कुसुम आर्या, मनीष कुमारी, मनोज, चरनजीत सिंह, अजीत कुमार यादव, मुकेश कुमार, नेहा राणा, दया तिवारी, प्रो. सुभाष कुमार, डॉ विमला सिंह, डॉ दीपा मखोलिया, डॉ जगदीपक जोशी, डॉ राजविंदर कौर, डॉ संजय टम्टा, डॉ अभिमन्यु कुमार, डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ गीताजंलि मिश्रा, डॉ शोभा पाण्डे, डॉ दीपा खम्पा, डॉ कामिनी दीक्षित, डॉ कमला उपाध्याय, डॉ कार्तिक भट्ट, डॉ सविता रानी, डॉ दुर्गा तिवारी, डॉ गरिमा जोशी, डॉ सोहनी, डॉ अजय लटवाल, डॉ प्रकाश भट्ट, डॉ प्रज्ञा, जानकी विश्वकर्मा, कमलेश जोशी, विकास कुमार मौजूद रहे।
