शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर आज अपनी धर्मपत्नी के साथ चंडीगढ़ से दिल्ली की यात्रा हवाई मार्ग के स्थान पर रेलमार्ग से की।
उनका कहना है कि आज की इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र की संपत्तियों एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण, जिम्मेदार और मितव्ययी उपयोग का संदेश देना है। जब भी संभव हो, हमें ऐसे विकल्प अपनाने चाहिए जो राष्ट्रीय संसाधनों पर अनावश्यक दबाव को कम करें और राष्ट्रहित को सुदृढ़ करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। ऐसे समय में हम सभी का दायित्व है कि सार्वजनिक संसाधनों के संरक्षण और उनके न्यायसंगत उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें। भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है और करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम है।
