शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, शुक्रवार (05 मई 2026) को नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल पहुंचे।
दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल अस्पताल के एमआरआई केंद्र पहुंचे, जहां उनका एमआरआई परीक्षण किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने रूटीन हेल्थ चेकअप के तहत यह जांच करवाई है।
जांच के दौरान अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई थी।
