उत्तरकाशी : बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। सोनगाड से गंगोत्री के बीच लगभग एक फिट बर्फ जमी है। बीआरओ द्वारा मार्ग सुचारू किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखा गया। जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया, वहीं, मैदानी इलाकों में चली शीतलहर और बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई।
बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बाधित, सोनगाड से आगे लगभग एक फिट जमीं बर्फ

इसके चलते शहर भर में कई जगह लोग अलाव के सहारा लेते हुए नजर आए। आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 14.1 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि आज अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।