देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुरुआती चरण में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ हैं. बड़ी संख्या में भक्त चारधाम में दर्शन करने पहुंच रहे हैं. 19 अप्रैल को शुरू हुई चारधाम यात्रा में भक्तों का आंकड़ा 6 लाख के पार पहुंच गया है. आज शनिवार दो मई तो चारधाम में कुल 58 हजार 564 लोगों ने दर्शन किए है. इसी तरह चारधाम में भक्तों के दर्शन का कुल आंकड़ा 6 लाख पांच हाजर 178 तक पहुंच गया हैं.
आज के आंकड़ों की बात करें तो यमुनोत्री धाम में दो मई शनिवार को कुल 9 हजार 203 लोगों ने दर्शन किए हैं. इस तरह यमुनोत्री धाम में भक्तों की कुल संख्या 89 हजार 565 हो गई है. वहीं गंगोत्री धाम की बात की जाए तो आज आठ हजार 545 लोगों ने मां गंगा के दर्शन किए. इस तरह मां गंगा के दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा 88 हजार 883 तक पहुंच गया है. यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कापट 19 अप्रैल को खुले थे.
सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है. केदारनाथ में आज दो मई शनिवार को 22530 लोगों ने दर्शन किए है. केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे. तब से अभी तक कुल दो लाख 84 हजार 301 भक्त बाबा केदार के दर पर पहुंचे.
वहीं चौथे धाम बदरीनाथ धाम की बात की जाए तो आज दो मई शनिवार को 18 हजार 220 भक्तों ने भगवान बदरी विशाल से दर्शन किए है. बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुले थे. इस तरह बदरीनाथ धाम में अभी तक कुल एक लाख 42 हजार 429 भक्तों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए.
बता दें कि पुलिस-प्रशासन के अलावा पर्यटन और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से चारधाम जाने वाले भक्तों के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है. शनिवार को केदारनाथ धाम में बारिश हुई, जिस कारण भक्तों को थोड़ी दिक्क्तों का सामना भी करना पड़ा है. बारिश के कारण तापमान में अच्छी खासी गिरावट भी दर्ज की गई है.
