पंतनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक पंतनगर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, शुक्रवार 20 फरवरी को 100 मीटर की दौड़ से प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य महोदय द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं, 100 मी, 200 मी, 400 मीटर, 1500 मीटर की दौड़ शॉर्टपुट, जेवलिन, लंबी कूद, ऊंची कूद, का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बालक बालिकाओं दोनों वर्ग ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का समापन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विवेक गौतम, शांतनु वर्मा, किशोर जोशी, ऋषिदेव राजभर, विनय कुमार, महेश गोस्वामी, नवीन आर्य, कुमारी कविता, सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
