शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शहरी निकाय चुनावों में कांगड़ा व मंडी जिलों की जीत दिलाने पर कहा है कि कांगड़ा जिले की जनता ने एक बार फिर विकास, विश्वास और जनसेवा की राजनीति पर मुहर लगाई है।
मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया के एक्स हेंडल पर लिखा है कि कांगड़ा जिो की छह नगर परिषद और नगर पंचायतों में से पांच में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की शानदार विजय हुई है। देहरा, नुरपुर, कांगड़ा, ज्वालामुखी, शाहपुर शहरी निकायों में कांग्रेस की प्रचंड जीत ने साबित कर दिया कि भाजपा की झूठ की राजनीति नहीं चलने वाली है।
इसी तरह से मंडी जिले की जनता ने कांग्रेस सरकार की जनसेवा पर अपना अटूट विश्वास जताया है। जिले के 6 शहरी निकायों में से 4 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है।
नेरचौक, रिवालसर, करसोग और सरकाघाट में कांग्रेस ने प्रभावशाली विजय हासिल कर जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने इस अभूतपूर्व समर्थन ेक लिए सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।
