By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » डिजिटल जनगणना के लिए प्रशिक्षण का समापन
उत्तराखंडराज्य

डिजिटल जनगणना के लिए प्रशिक्षण का समापन

lokmatujala
Last updated: February 27, 2026 2:58 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

रूद्रपुर। जिला सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज अंतिम दिवस पर समापन किया गया।

आगामी जनगणना कार्य को सफल एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में सुपरवाइजरों एवं गणनाकारों को डिजिटल डेटा संकलन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर दिनेश बिष्ट एवं विमलेश प्रजापति द्वारा प्रतिभागियों को डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से रियल-टाइम डेटा एंट्री, मोबाइल एप के उपयोग, हाउस लिस्टिंग, परिवार विवरण तथा आधारभूत सुविधाओं के सही अंकन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस बार जनगणना कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिससे आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

उप लिलाधिकारी/ओसी गौरव पाण्डेय ने समापन अवसर पर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अतः सभी कार्मिक पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सही एवं अद्यतन जानकारी दर्ज की जाए।

उन्होने कहा जनगणना-2027 भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें आंकड़ों का संकलन पूर्णतः डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से परिवारों से जानकारी संकलित की जाएगी, जिसके लिए वे अपने स्मार्ट फोन का उपयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त नागरिकों को एक निर्धारित वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

उन्होने सभी को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा प्रत्येक प्रावधान, प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं को भली-भांति समझें, ताकि जनगणना कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

कार्यशाला में तहसीलदार, नगर निकाय अधिकारी व संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
भगवंत मान सरकार के आदेश: 40 PCS और 2 IAS अधिकारियों का नया आवंटन

​  चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीएसएनएल,एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर केदारघाटी में विभिन्न कार्यों के लिए शासन ने दी ₹1389.75 लाख धनराशि स्वीकृत  

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

स्टेमी प्रोग्राम में हार्ट अटैक के मरीजों का CHC में हो रहा ECG: ब्रजेश पाठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

 हिम तेंदुओं की दुनिया का खुलेगा रहस्य,  ग्रीन इंडिया मिशन के तहत बजट हुआ स्वीकृत

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
भगवंत मान सरकार के आदेश: 40 PCS और 2 IAS अधिकारियों का नया आवंटन
February 27, 2026
पंजाब सरकार बहाल करेगी वीरता पदक भत्ता, Punjab and Haryana High Court के निर्देश
February 27, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?