By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सीएम योगी ने प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, ‘मेला सेवा ऐप’ का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, ‘मेला सेवा ऐप’ का किया शुभारंभ

lokmatujala
Last updated: January 11, 2026 3:20 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में चल रहे माघ मेले को लेकर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने अफसरों को स्नान पर्वों पर संगम नोज पर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के मन में इच्छा होती है कि वह संगम नोज पर ही स्नान करें, इसलिए मुख्य स्नान पर्वों पर संगम नोज पर अत्यधिक दबाव रहेगा, जिसके दृष्टिगत पहले से ही सारे आवश्यक प्रबंध कर लिए जाएं। सीएम योगी ने इस दौरान प्रयागराज में तीर्थयात्रियों को डिजिटल मार्गदर्शन देने के लिए माघ मेला सर्विस ऐप का भी उद्घाटन किया।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पॉवर प्रेजेंटेशन के जरिए तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। सीएम ने कहा कि 14 से 18 जनवरी के बीच कम समय में दो महत्वपूर्ण स्नान पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराना एक बड़ी चुनौती है, इसलिए अफसर अभी से पूरे मनोयोग से काम करें। सीएम ने पौष पूर्णिमा स्नान सकुशल होने पर अफसरों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने स्नान क्षेत्र व सर्कुलेटिंग एरिया को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु एक साथ स्नान कर सकें और उन्हें कोई परेशानी न हो।

सीएम ने पुलिस को अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जगद्गुरु संतोषदास ‘सतुआ बाबा’, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, हर्षवर्धन वाजपेयी, पीयूष रंजन निषाद, राजमणि कोल, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, डीएम मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज, सीडीओ हर्षिका सिंह, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा आदि मौजूद रहे।

साबुन का न हो इस्तेमाल, निर्मल बनी रहें गंगा

सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि वो सुनिश्चित करें कि कोई भी श्रद्धालु कपड़े, प्लास्टिक थैली या पूजा सामग्री को गंगा में न फेंके और कोई भी श्रद्धालु स्नान के समय साबुन इत्यादि का इस्तेमाल न करे। जिससे सभी स्नानार्थी स्वच्छ व निर्मल जल में आस्था की पावन डुबकी लगा सकें।

मादक पदार्थों की बिक्री न हो, अतिक्रमण हटाएं

सीएम ने निर्देश दिए हैं कि मेले में कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री न हो सके। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि विशेष रूप से सख्ती बरतें और लगातार पेट्रोलिंग करते रहें। नगर निगम के अफसरों से कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए काम करें। सड़क, पाथवे खुला रखा जाए, जिससे आवागमन सुचारू रहे। अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए भी सीएम ने निर्देश दिए। अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

अलाव जलवाएं, कंबल करें वितरित

कड़ाके की शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अफसर जरूरतमंदों को चिह्नित करें और उन्हें कंबल दें। जगह-जगह अलाव जलाया जाए। जिससे कोई भी श्रद्धालु इस ठंड में परेशान न हो। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ अच्छा व्यवहार और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और होल्डिंग एरिया में लोगों के ठहरने का पर्याप्त प्रबंध करने का निर्देश दिया।

मेला सेवा एप का किया विमोचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में मेला सेवा एप का विमोचन किया। इस एप के क्यूआर कोड को स्कैन कर श्रद्धालु अपनी शिकायतें अफसरों तक पहुंचा सकेंगे। सुझाव भी दिया जा सकता है। शिकायतें तत्काल कंट्रोल रूम के जरिए संबंधित विभाग को पहुंच जाएंगी।

एयरपोर्ट पर हो प्रकाश, कौशाम्बी को जोड़ने वाला पीपा पुल हो चालू

बैठक में सीएम ने जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और इलाहाबाद पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एयरपोर्ट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था को बढ़ाने का सुझाव दिया, जबकि बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने कौशाम्बी को जोड़ने वाले पीपा पुल को तत्काल शुरू कराने का अनुरोध किया। इस पर सीएम ने पड़ुआ से कौशाम्बी को जोड़ने वाले पुल पर काम करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों को निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य के बाद शिलापट्ट पर जनप्रतिनिधियों के नाम दर्ज कराने के लिए कहा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

गैरसैंण में सड़कों पर उतरा लोगों का भारी हुजूम, निकाली गई महारैली, रखी ये तीन मांगे

By lokmatujala
उत्तराखंड

सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जाना घायलों का हाल

By lokmatujala
उत्तराखंड

वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन: 1.80 करोड़ छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा? 6,000 करोड़ रुपये जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का जौनसार-बावर दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा एवं संवाद,कहा- देवभूमि के विकास के लिए प्रतिबद्ध

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी का बजट भाषण: केसरी पगड़ी और गुरु नानक के संदेश में पंजाब चुनाव का इशारा
March 3, 2026
नायब सिंह सैनी के बजट 2026-27 पर यमुनानगर में सियासी बहस: भाजपा ने तारीफ की, विपक्ष ने किया खारिज
March 3, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?