By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम: न्याय, गोसेवा और बच्चों के लिए आशीर्वाद
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम: न्याय, गोसेवा और बच्चों के लिए आशीर्वाद

lokmatujala
Last updated: January 8, 2026 10:42 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नागरिकों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ न्याय मिले। उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दबंगों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए। हर पात्र नागरिक को राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और जरूरतमंदों के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 150 लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक स्वयं पहुंचकर उन्होंने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उन्होंने त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाने वालों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, उनके उच्च स्तरीय इलाज का शीघ्र इस्टीमेट तैयार किया जाए। जैसे ही यह इस्टीमेट प्राप्त होगा, सरकार तुरंत आवश्यक धन उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा, राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी मुख्यमंत्री ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

गोरखनाथ मंदिर में अपने पारंपरिक प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन और पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुका कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गायों और अन्य गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाया। मंदिर में परिजनों के साथ आए बच्चों से मिलकर उन्हें प्यार, आशीर्वाद और चॉकलेट भी दिए।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

‘विरासत का सम्मान कांग्रेस के डीएनए में नहीं’, मणिकर्णिका विवाद पर दिया मुंहतोड़ जवाब। – Parvat Sankalp News

धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने जाना घायलों का हाल-चाल

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ में मौजूद श्रद्धालुओं को किया वर्चुअली संबोधित

By lokmatujala
उत्तराखंड

जौलीग्रांट से उड़ान भरेंगे श्रद्धालु, मानसून के बाद फिर शुरू होंगी एमआई-17 हेली सेवाएं

By lokmatujala
उत्तर प्रदेश

ईद के रंग में रंगा ताजमहल: परिसर में नमाज़ अदा कर मांगी खुशहाली, पर्यटकों को मिला विशेष तोहफा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
‘विरासत का सम्मान कांग्रेस के डीएनए में नहीं’, मणिकर्णिका विवाद पर दिया मुंहतोड़ जवाब। – Parvat Sankalp News
January 17, 2026
यूपी कर्मचारियों में 8वें वेतन आयोग की मांग तेज, असम मॉडल को अपनाने का दबाव
January 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?