By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » गायों और बछड़े को लगाया गुलाल.. सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में खेली होली
उत्तर प्रदेशराज्य

गायों और बछड़े को लगाया गुलाल.. सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में खेली होली

lokmatujala
Last updated: March 5, 2026 2:20 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

पूरे उत्तर प्रदेश में इस वक्त होली की धूम मची हुई है। मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, अयोध्या, संभल सहित यूपी की विभिन्न धार्मिक नगरियों में जोरशोर से होली मनाई जा रही है। होली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। उन्होंने सुबह रंगोत्सव की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर की गौशाला से की। सीएम योगी आदित्यनाथ गौशाला में पहुंचे। उन्होंने बछड़ों को गुड़ खिलाया और अबीर का तिलक लगाया। मंदिर में सुबह से ही होली मनाने के लिए साधु-संन्यासी और आम लोग मौजूद थे। सीएम योगी ने उनके साथ अबीर-गुलाल और फूलों की होली मनाई। इस दौरान थोड़ी देर तक सबके साथ बैठकर सीएम योगी ने फाग गीतों का आनंद भी लिया। गोरखनाथ मंदिर से रंगोत्सव की शुरुआत करने के बाद सीएम योगी गोरखपुर के घंटाघर पहुंचे हैं। वह वहां से हर साल होली पर निकलने वाली परंपरागत नृसिंह शोभायात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं।

इस शोभायात्रा का आयोजन श्री होलिकोत्सव समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हर होली पर किया जाता है। इसकी अगुवाई गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते हैं। सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संदेश के साथ निकलने वाली यह शोभायात्रा दशकों पुरानी परंपरा का निर्वाह करती है। भक्ति की शक्ति की प्रतिष्ठा, भेदभाव भुलाकर सबको गले लगाने और समृद्ध सनातन संस्कृति के उत्सव पर्व होली पर इस शोभायात्रा में सीएम योगी की बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर मौजूदगी गोरखपुर के रंगोत्सव को बेहद खास बनाती है।

इस बार भी सीएम योगी के संग भक्ति की उमंग में यहां सामाजिक समरसता के रंग जमकर बरसे। सीएम योगी 1996 से इस परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं। पांच किमी से अधिक दूरी तय करने वाली शोभायात्रा में पथ नियोजन आरएसएस के कार्यकर्ता करते हैं और भगवान नृसिंह के रथ पर सवार हो गोरक्षपीठाधीश्वर रंगों में सराबोर होकर बिना भेदभाव शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।

गोरखपुर में भगवान नृसिंह रंगोत्सव शोभायात्रा की शुरुआत अपने गोरखपुर प्रवासकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख ने 1944 में की थी। गोरखनाथ मंदिर में होलिकादहन की राख से होली मनाने की परंपरा इसके काफी पहले से जारी थी।

होलिका दहन की राख से तिलक लगाकर रंगोत्सव की शुरुआत

गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रंगपर्व की शुरुआत होलिकादहन या सम्मत की राख से तिलक लगाने के साथ की। पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के प्रधान पुजारी और अन्य साधु-संतों ने भी होलिकादहन की भस्म से रंगोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर में फाग गीत भी गाए गए। गोरखनाथ मंदिर में दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन भी होगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष विश्वास डाबर ने मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में युवा लेखक जय प्रकाश पांडेय के कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का किया विमोचन

By lokmatujala
उत्तराखंड

गर्भवती महिलाओं का होगा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना मे पंजीकरण, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिये निर्देश

By lokmatujala
झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर हेमंत सोरेन ने रांची में कार्तिक उरांव फ्लाईओवर का उद्घाटन किया

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने गोशालाओं को 68 करोड़ 34 लाख रुपये का चारा अनुदान वितरित किया
March 5, 2026
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ‘होली मिलन समारोह’ में दी शुभकामनाएं
March 5, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?