शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मंगलवार को दोपहर बाद शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। खराब मौसम के कारण वह सड़क मार्ग होते हुए दिल्ली गए।
वह बुधवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी उनकी हाईकमान के साथ दूसरे चरण की बैठक भी हो सकती है।
वापस दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी
शिमला दौरे पर चल रही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा वापस दिल्ली लौट गई हैं। मंगलवार सुबह छराबड़ा से सड़क मार्ग से होते वह दिल्ली के लिए रवाना हुईं। वह बीते 15 अगस्त को शिमला दौरे पर आई थीं।
वहीं दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी मंगलवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
