By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » झारखंड में CM सोरेन की एयर एंबुलेंस सेवा बनी ‘संजीवनी’, 94 गंभीर मरीजों को मिली नई जिंदगी
झारखंड

झारखंड में CM सोरेन की एयर एंबुलेंस सेवा बनी ‘संजीवनी’, 94 गंभीर मरीजों को मिली नई जिंदगी

lokmatujala
Last updated: July 15, 2025 7:28 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई एयर एम्बुलेंस सेवा राज्य के गंभीर रूप से बीमार और असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस सेवा की बदौलत अब तक 94 मरीजों को समय रहते दूसरे राज्यों के प्रतिष्ठित अस्पतालों में इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राहत पहुंचाई गई है। इनमें अकेले रांची से 78 मरीज, जबकि अन्य जिलों से 11 मरीज शामिल हैं।

यह सेवा सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस बल के घायल जवानों को भी इसका लाभ मिल चुका है। विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान घायल जवानों को एयर एंबुलेंस के जरिए उच्च स्तरीय अस्पतालों में त्वरित इलाज उपलब्ध कराया गया। यह पहल यह दर्शाती है कि सरकार सभी वर्गों की जरूरतों के प्रति सजग है और हर नागरिक की जान बचाना उसकी प्राथमिकता है।

राज्य सरकार ने इस सेवा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे सरल और सुलभ बनाया है। कोई भी व्यक्ति +91-8210594073 नंबर पर कॉल कर 24 घंटे इस सेवा से संबंधित जानकारी व बुकिंग कर सकता है।

राज्य सरकार ने बाहर के अस्पतालों में मरीजों को ले जाने के लिए 55,000 रुपये प्रति उड़ान घंटे की दर तय की है, जिससे जरूरतमंद लोग समय पर उचित इलाज प्राप्त कर सकें।

एयर एंबुलेंस सेवा के तय रूट और किराए

रांची–दिल्ली : ₹3.30 लाख

रांची–मुंबई : ₹4.40 लाख

रांची–चेन्नई : ₹3.85 लाख

रांची–कोलकाता : ₹1.10 लाख

रांची–हैदराबाद : ₹3.02 लाख

रांची–वाराणसी : ₹1.37 लाख

रांची–लखनऊ : ₹2.20 लाख

रांची–तिरुपति : ₹3.85 लाख

सरकार की ओर से उपलब्ध फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी–90 की मदद से एक मरीज और दो परिजन एक साथ सफर कर सकते हैं। यह सुविधा मरीजों को न केवल तेजी से इलाज तक पहुंचाने में मदद कर रही है, बल्कि जीवन रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री की इस पहल को लेकर जनसाधारण में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यह सेवा झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में उभरी है, जिससे सैकड़ों जिंदगियों को नई उम्मीद और राहत मिली है।

 

TAGGED:Air Ambulance ServiceCM SorenCritical Patientsemergency servicesHealthcare InitiativeJharkhandLifelineMedical AidPatient Care
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में IED ब्लास्ट, CRPF सब इंस्पेक्टर बलिदान; एक सुरक्षाकर्मी घायल

By lokmatujala
झारखंड

महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा統एकीकृत ब्रांड, बढ़ेगी बिक्री: सुदिव्य कुमार

By lokmatujala
झारखंड

सिंहभूम चेंबर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए ओम बिरला

By lokmatujala
झारखंड

तेलंगाना के श्रीशैलम SLBC सुरंग में मलबा गिरने से 8 मजदूर फंसे, झारखंड के 4‑5 श्रमिकों की स्थिति पर इरफान अंसारी ने CM सोरेन के साथ लेंगे निगरानी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान शुरू, मान सरकार ने दिखाई निर्णायक सख्ती
January 21, 2026
पंजाब कैबिनेट ने गन्ना किसानों के लिए 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी को मंजूरी दी
January 21, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?