By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री सुक्खू का हमीरपुर दौरे पर हमला: पूर्व भाजपा सरकार और जयराम ठाकुर पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का हमीरपुर दौरे पर हमला: पूर्व भाजपा सरकार और जयराम ठाकुर पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप

lokmatujala
Last updated: February 28, 2026 4:04 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व की भाजपा सरकार और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। हमीरपुर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है, जिसे प्रदेश हित की नहीं, बल्कि सिर्फ चुनावों की चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार ने प्रदेश की सम्पदा को जमकर लूटा और विरासत में 76,680 करोड़ रुपए का भारी-भरकम कर्ज छोड़कर गई है, जिसे चुकाने के लिए वर्तमान सरकार को भी कर्ज लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अपने ड्रीम प्रोजैक्ट्स मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़, हैलीपैड जसकोट और बस अड्डे हमीरपुर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

दोस्तों को खुश करने के लिए बनाए 1000 करोड़ के खाली भवन

सीएम सुक्खू ने पूर्व सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के तहत 48 हजार करोड़ रुपए मिले थे। अगर वे चाहते तो इसमें से 30 हजार करोड़ का कर्ज चुका सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने दोस्तों को खुश करने के लिए एक हजार करोड़ रुपए के ऐसे भवनों का निर्माण करवाया, जो आज खाली पड़े हैं। सीएम ने कहा कि जब प्रदेश की आरडीजी बंद हुई तो जयराम ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए तैयार होने को कह रहे थे, जो उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है।

हमीरपुर को मिलेंगी दिल्ली एम्स जैसी सुविधाएं

विकास कार्यों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में दिल्ली एम्स के बराबर की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही यहां उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर रिसर्च सैंटर व अस्पताल, मदर-चाइल्ड अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और डेंटल कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए 700-800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी कर दी गई है।

3 साल में पूरे होंगे ड्रीम प्रोजैक्ट्स

सीएम सुक्खू ने बताया कि उनके तीनों ड्रीम प्रोजैक्ट्स मेडिकल कॉलेज, बस अड्डा और हैलीपैड रिकॉर्ड 3 साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बस अड्डे, हैलीपैड और मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक इसी साल मई तक बनकर तैयार हो जाएंगे। नए बस अड्डे में परिवहन विभाग और शहरी विकास के राज्य स्तरीय ऑनलाइन कार्यालय भी खुलेंगे। इसके अलावा, उन्होंने सीबीएसई स्कूलों में पीटीआई, संगीत और विज्ञान शिक्षकों की भर्ती करने तथा जरूरत के अनुसार एचपी बोर्ड के स्कूल खोलने का भी ऐलान किया। इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, विधायक सुरेश कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया और कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्य

सोनीपत से चुनाव लड़ रहे सतपाल ब्रह्मचारी 8 759 वोटो से पीछे, सुबह से लीड बनाए हुए थे सतपाल ब्रह्मचारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त, स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए धामी सरकार ने शुरू किया विशेष अभियान

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा पर CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2025 में पांचवें स्थान पर, शिक्षा सुधार जारी: संजय अवस्थी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
धान घोटाले पर विवाद: सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया
February 28, 2026
हरियाणा विधानसभा में ओबीसी क्रीमीलेयर विवाद, कांग्रेस ने 8 साल की देरी पर सवाल उठाए
February 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?