हरियाणा : टोहाना विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली के नामांकन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की। हालांकि, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला अभी तक समारोह में नहीं पहुंचे हैं, जिससे कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई है। सूत्रों के अनुसार, सुभाष बराला फिलहाल अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। गौरतलब है कि जजपा की टिकट पर साल 2019 में विधायक बने देवेंद्र सिंह बबली ने जजपा छोड़ने के बाद कांग्रेस की टिकट मांगी थी। मगर कांग्रेस से उनको ज्यादा तवज्जो नहीं मिली, इसके बाद उन्होंने सोमवार 2 सितंबर को भाजपा का दामन थाम लिया। दो दिन बाद ही भाजपा ने उन्हें टोहाना से उम्मीदवार बना दिया।
टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना
