फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस, महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सात शूटर गिरफ्तार, आरोपियों को लाने के लिए पुलिस रवाना

पंजाब : पंजाब के फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के औरंगाबाद से ट्रिपल मर्डर में शामिल सात शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजपुर पुलिस उन्हें औरंगाबाद से लाने के लिए रवाना हो चुकी है। बीते मंगलवार को फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारे के सामने शूटरों ने वरना कार पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें जसप्रीत कौर (24), दिलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग जख्मी हो गए थे।

तीन सितंबर को दिनदहाड़े फिरोजुपर के अकालगढ़ गुरुद्वारा के सामने एक वरना कार पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध गोलियां दागनी शुरू कर दी। कार में सवार जसप्रीत कौर (24) पुत्री कुलदीप सिंह वासी कंमुआ वाली बस्ती (कंबोज नगर) के सिर पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

अस्पताल ले जाते समय दिलदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह और आकाशदीप सिंह पुत्र हरमेश सिंह वासी बस्ती बागवाली की मौत हो गई। जबकि हरमनप्रीत सिंह पुत्र हरमेश सिंह व अनमोलदीप पुत्र गुरदीप सिंह जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की नाजुक हालत है। वारदात स्थल पर लगभग 25 गोलियों के खोल मिले हैं। कार में गोलियों के कई निशान हैं। कार की सीटें खून से लथपथ हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *