By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » चारधाम यात्रा 2026: CM धामी का बड़ा एक्शन प्लान, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर
उत्तराखंडराज्य

चारधाम यात्रा 2026: CM धामी का बड़ा एक्शन प्लान, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

lokmatujala
Last updated: April 10, 2026 3:02 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रा संचालन में व्यावसायिक दृष्टिकोण के बजाय मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

गुरुवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार, विश्वकर्मा भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पिछले वर्ष शुरू की गई “ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा” अभियान को इस बार और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह कलेक्शन बॉक्स लगाने तथा प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से नियंत्रण करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि चारधाम यात्रा को लेकर कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।हेली सेवाओं के संचालन को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी हेलीकॉप्टरों की नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच अनिवार्य होगी तथा निर्धारित एसओपी का पूरी सख्ती से पालन किया जाए।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भीड़ नियंत्रण हेतु डिजिटल मॉनिटरिंग और स्लॉट सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को और मजबूत करने, अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन बूथ स्थापित करने और डिजिटल प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश देते हुए पर्याप्त मेडिकल यूनिट, अस्थायी अस्पताल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने और आवश्यकता अनुसार एआई आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी के साथ 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन संचालित किए जाएंगे।

ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने और वैकल्पिक मार्गों की पहचान करने को कहा गया। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को अलर्ट मोड में रखने तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में पहले से संसाधन तैनात करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति यात्रा अवधि में बाधित नहीं होनी चाहिए और इसके लिए दैनिक मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन

हरियाणा की सड़कों पर अब जल्द ही केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सदस्यों ने की भेंट 

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों को दिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा में किसानों को बड़ा तोहफा: बागवानी फसलों के मुआवजे में 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की बढ़ोतरी

By lokmatujala
बिहार

विधानसभा चुनाव 2025: नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘225’ का लक्ष्य, बैठक में दिए अहम निर्देश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन
April 10, 2026
हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: शामलात देह से निजी परियोजनाओं को मिलेगा रास्ता
April 10, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?