By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » लखनऊ में किसानों को बड़ी सौगात, 460 करोड़ रुपये सीधे खातों में हस्तांतरित
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में किसानों को बड़ी सौगात, 460 करोड़ रुपये सीधे खातों में हस्तांतरित

lokmatujala
Last updated: February 22, 2026 1:16 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार मजबूती से किसानों के साथ खड़ी रहेगी। पहले आपदा आने पर वर्षों तक पीड़ितों को कोई पूछता तक नहीं था। क्षतिपूर्ति तक नहीं मिल पाती थी। वर्ष 2015-16 में एक बार किसी किसान के खाते में दो रुपये, किसी के खाते में चार रुपये आए थे।

हमारा प्रयास है कि बाढ़, आकाशीय बिजली, आगजनी जैसी आपदा आते ही 24 घंटे के भीतर पीड़ित के खाते में पैसा पहुंच जाए। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएफबीवाई) के क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीफबीवाई के तहत 2.51 लाख किसानों को खरीफ 2025 में हुए फसल नुकसान के लिए 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 3500 लाभार्थी परिवारों को भी 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई।

मुख्यमंत्री ने बागपत, शामली, कासगंज, भदोही के उप कृषि निदेशक कार्यालय व मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं, मऊरानीपुर झांसी में 50 शैया के छात्रावास और लखनऊ में स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक बटन दबाते ही 460 करोड़ रुपये किसानों के खाते में पहुंच रहे हैं, बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पहले केवल किसान कवर होता था, हमने उसके परिवार के सदस्य, बटाईदार, सह किसान को भी योजना से जोड़ा है।

किसी मनुष्य की कमी की भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन सरकार संबल देने के लिए खड़ी हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जिलों में 29,772 युवा स्वयंसेवकों को आपदा मित्र बनाया गया है, इनमें से 2959 प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। सरकार ने इनका तीन वर्ष का जीवन व चिकित्सा बीमा कराया है, जिसमें पांच लाख का बीमा कवर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 हजार होमगार्ड्स की भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, उप्र आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू. आदि मौजूद रहे।

पांच जिलों में लगेंगे डाप्लर वेदर राडार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी व आजमगढ़ में डाप्लर वेदर राडार की स्थापना की जाएगी। ये मौसम के पूर्वानुमान के साथ ही यह भी बता सकेंगे कि कहां पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। वहीं प्रदेश में 450 आटोमेटिक वेदर स्टेशन और ब्लाक स्तर पर 2000 आटोमेटिक रेन गेज स्थापित हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 18 से 70 वर्ष के खातेदार किसान के साथ बटाईदार, खेतिहर मजदूर और भूमिहीन किसान भी पांच लाख का बीमा करा सकते हैं। दुर्घटना में मृत्यु या संपूर्ण अक्षमता, दोनों हाथ या दोनों पैर या दोनों आंखों की क्षति होने, एक हाथ व एक पैर की क्षति होने पर 100 प्रतिशत राशि, एक पैर या एक हाथ या एक आंख की क्षति और स्थायी दिव्यांगता 50 प्रतिशत से अधिक व 100 प्रतिशत से कम होने पर बीमा कवर की 50 फीसद राशि दी जाती है। वहीं 50 प्रतिशत से कम व 25 प्रतिशत से अधिक स्थायी दिव्यांगता पर 25 प्रतिशत राशि का भुगतान होता है।

मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिले चेक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ लाभार्थियों को स्वयं चेक प्रदान किए। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी हरदोई के गोकर्ण को 2.11 लाख रुपये, हमीरपुर के मोहन लाल को 1.72 लाख, एटा की विनीता देवी को 1.17 लाख, जालौन के शिवम राजावत को 1.03 लाख व कन्नौज की सुशीला सिंह को 88 हजार रुपये, कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना की लाभार्थी रायबरेली की प्रीति, सीतापुर की रागिनी वर्मा, उन्नाव की शगुना, लखनऊ की इंदरानी व ऊषा को पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

कृषि यंत्रीकरण के तहत एग्रीग्रेटर में रायबरेली के कुलदीप मौर्य को 32 लाख, सीएचसी (कस्टम हायरिंग सेंटर) में लखनऊ के दीपचंद्र को 22.33 लाख, लखनऊ के मटरू प्रसाद को चार लाख, एफएमबी (फार्म मशीनरी बैंक) के लिए रायबरेली के कृपाशंकर शुक्ल व सीतापुर के अखिलेश तिवारी को आठ-आठ लाख रुपये का अनुदान दिया।

वहीं युवा आपदा मित्र कौशलेंद्र कुमार सिंह (लखनऊ), महक श्रीवास्तव (लखीमपुर खीरी), हज्र फातिमा (लखीमपुर खीरी)दिय, सुखमन कौर (लखीमपुर खीरी) व शोभित कुमार चौहान (लखीमपुर खीरी) को जीवन बीमा पालिसी प्रदान की गई।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वर्तमान योजनाओं का आंकलन कर एक समान योजनाओं को merge करने के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश 

By lokmatujala
राजस्थान

बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप: अलवर में करंट लगने से 2 कांवड़ियों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की

By lokmatujala
उत्तराखंड

6559 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की भर्ती जल्द : महिला  सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की करी समीक्षा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सरस आजीविका मेला-2026 में भव्य सांस्कृतिक संध्या, दिल्ली के कलाकारों ने प्रस्तुत की रामायण नृत्य-नाटिका
February 22, 2026
पंतनगर में राजकीय पॉलिटेक्निक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, उत्साही छात्रों ने लिया भाग
February 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?