शिमला। प्रदेश सरकार ने एक एचएएस अधिकारी के तबादला आदेश जारी करने के साथ एक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा को अतिरिक्त निदेशक डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा लगाया है।
जबकि इस पद तैनात डा. अवनिंद्र कुमार को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा है। जबकि उप सचिव राज्य चयन आयोग हमीरपुर राजीव ठाकुर को आरटीओ हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
