By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » भागवत-योगी की आधे घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात, किन मसलों पर हुई बात?
उत्तर प्रदेशराज्य

भागवत-योगी की आधे घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात, किन मसलों पर हुई बात?

lokmatujala
Last updated: February 19, 2026 1:41 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित शोधार्थी संवाद में कहा कि वैश्वीकरण का मतलब बाजारीकरण से है, जो खतरनाक है। हम वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं। जब तक सब सुखी नहीं होंगे, एक व्यक्ति सुखी नहीं हो सकता है। जीवन उपभोगवादी नहीं होना चाहिए।

कहा कि पश्चिमी देशों ने जड़वाद फैलाया। उनकी सोच है कि बलशाली बनकर खुद जियो और बाकी को छोड़ दो। जो बाधक बने, उन्हें मिटा दो। यही काम आज अमेरिका, चीन कर रहे हैं। कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली होना पड़ेगा। दुनिया तभी मानती है जब सत्य के पीछे शक्ति हो। दूसरे सत्र में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रमुख जन संवाद में विचार व्यक्त किया। उधर, देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज पहुंचकर लगभग आधे घंटे तक भागवत से बातचीत की।

सरसंघचालक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवसाय नहीं हो सकते। यह सबके लिए सुलभ होने चाहिए। पश्चिम के लोगों ने शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया। हमारी शिक्षा व्यवस्था हटाकर अपनी थोपी जिससे उन्हें काम करने के लिए काले अंग्रेज मिल जाएं। जो बिगाड़ा उसको ठीक करना होगा। मैं और मेरा परिवार ही सब कुछ है, यह न सोचकर पूरे देश के लिए सोचना होगा। संघ किसी के विरोध में नहीं है। संघ को लोकप्रियता, प्रभाव और शक्ति नहीं चाहिए। संघ को पढ़कर नहीं समझा जा सकता है। संघ को अंदर आकर समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की दिशा और दशा बदलने में शोध की बड़ी भूमिका है।

सत्यपरक बातें सामने आनी चाहिए। अज्ञानता से हम भारत को समझ नहीं पाएंगे। उन्होंने प्रामाणिकता के साथ शोध करने और निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने की सीख दी। कहा कि संघ को लेकर बहुत दुष्प्रचार होता है। शोधार्थियों को सत्य सामने लाना चाहिए। सृष्टि जिन नियमों से चलती है, वह धर्म है। धूल का एक भी कण धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता है। धर्म बताता है कि हमें अकेले नहीं सबके साथ जीना है। संघ प्रमुख ने पर्यावरण के प्रति मित्र भाव से रहने की सीख दी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अस्पताल से मिली छुट्टी, काफिला लौट रहा चंडीगढ़

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मोगा…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

देशाटन से जीवन की कई अनमोल सीख मिलती है जो पढ़ाई से भी नहीं मिल सकती: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

पूर्व सांसद एवं विधायक ईश्वर सिंह अपने पुत्र व पूर्व चेयरमैन पुत्रवधू सहित भाजपा में हुए शामिल

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अस्पताल से मिली छुट्टी, काफिला लौट रहा चंडीगढ़
February 19, 2026
फिरोजपुर में 4-लेन रेलवे ओवरब्रिज: जाम और यातायात की समस्या होगी दूर
February 19, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?