By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए फिर खुलेगा आवेदन, समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश
उत्तराखंड

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए फिर खुलेगा आवेदन, समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश

lokmatujala
Last updated: April 8, 2025 8:12 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन एक बार फिर से खुलने जा रहा है। इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन हुई समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आवेदन कुछ दिन और खोलने के लिए निर्देश जारी किए। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कई जनपदों से इस तरह की सूचना आई है कि कुछ खिलाड़ी बच्चे किन्ही वजह से अभी आवेदन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है, इसलिए ऐसे बच्चों के लिए आवेदन फिर से खोला जाए।

मंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं में पात्र बच्चों का चयन 30 अप्रैल तक हर हालत में हो जाना चाहिए, जिससे 1 मई से उन्हें प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजना शुरू किया जा सके। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लैंड ट्रांसफर आदि मामलों में जो गतिरोध आया था, वह दूर कर लिया गया है और इससे संबंधित संशोधन केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2025 तक सभी तैयारियां पूरी कर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कराने का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा बैठक में चंपावत में प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति व अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी जनपदों के जिला खेल अधिकारी बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे।

नेशनल गेम्स पदक विजेताओं के नगद इनाम के लिए आवेदन

राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने उत्तराखंड को पदक दिलाया है उनकी नगद इनाम राशि देने के लिए मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि इन खिलाड़ियों से जल्द आवेदन मंगवा कर नगद इनाम धनराशि का वितरण किया जाए ।

TAGGED:Chief Minister Player Promotion SchemeChief Minister Udyam Unnayan YojanaDehradunNational Games MedalNewsSpecial Principal Sports Secretary Amit SinhaSports Director Prashant AryaSports Minister Rekha AryaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नए चैम्बर का लोकार्पण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

खटीमा, 15 फरवरी, 2026(सू0 वि0)- माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार , 87 साल की उम्र में निधन

By lokmatujala
उत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में किसान चौपाल: शिवराज सिंह चौहान आम के बाग में किसानों से करेंगे चर्चा

By lokmatujala
उत्तराखंड

गंगानगर में वेडिंग पॉइंट बना आग का गोला, 6 लोग बाल-बाल बचे; चार वाहन स्वाहा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नए चैम्बर का लोकार्पण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
February 16, 2026
खटीमा में महाशिवरात्रि पर सामूहिक विवाह समारोह: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया
February 16, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?