शिमला। अनुराग शर्मा, मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के विधायक व पूर्व में कांग्रेस से मंत्री रहे सुधीर शर्मा के भी वह खास हैं।
इसी तरह, अनुराग के पिता प्यारे लाल भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के भी करीबी रहे हैं। अनुराग शर्मा अभी बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। यह अंतर राष्ट्रीय स्तर की पैरा ग्लाइडिंग प्रतियोगिता करवाती है।
अनुराग शर्मा का प्रोफाइल
- नाम, अनुराग शर्मा
- जन्मतिथि, 29-08-1978
- जाति, ब्राह्मण
- शिक्षा, स्नातक
- पेशा, व्यवसायी
- स्थायी निवासी: जिला कांगड़ा के बैजनाथ के रहने वाले हैं।
1994 में एनएसयूआई से जुड़े, कोई चुनाव नहीं लड़ा
अनुराग शर्मा वर्ष 1994 में एनएसयूआई से जुड़े। वर्ष 1996 से 2001 तक एनएसयूआई के महासचिव रहे। 2002 से 2006 तक युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बने।
2006 से 2010 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। 2014 से 2019 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह सचिव रहे। वह पर्यटन बोर्ड व एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य भी रहे। अनुराग शर्मा ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। उन्होंने एचपीयू से गणित में स्नातक किया है।
