देहरादून : लखनऊ से देहरादून आते समय बरेली से पहले वंदेभारत ट्रेन के आगे एक जानवर आ गया। दोनों की टक्कर से ट्रेन के आगे का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। दून पहुंचने के बाद ट्रेन की मरम्मत की गई। वंदेभारत ट्रेन सुबह 5:15 बजे लखनऊ से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। बरेली जंक्शन पहुंचने से पूर्व ट्रेन के आगे एक जानवर आ गया। ट्रेन काफी रफ्तार से चल रही थी। जानवर ट्रेन के आगे की तरफ से नीचे घुस गया। इसमें ट्रेन की नोज छतिग्रस्त हो गई। हालांकि, ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। वह समय पर ही देहरादून पहुंची है। देहरादून रेलवे स्टेशन के कार्यकारी अधीक्षक विपुल नौटियाल ने बताया कि ट्रेन के देहरादून पहुंचने के बाद तकनीशियन की टीम ने जांच की है। फिलहाल ट्रेन के आगे के हिस्से की मरम्मत की गई है।
Related Posts
खेल मंत्री रेखा आर्या को खेल अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग
- lokmatujala
- January 21, 2025
- 0
देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली। […]
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रेस प्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं
- lokmatujala
- November 16, 2024
- 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी प्रेस प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा […]
उच्च शिक्षा विभाग के 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित
- lokmatujala
- August 27, 2024
- 0
देहरादून : मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत […]