हरिद्वार। मुंबई में आयोजित होने वाली नेशनल एमएमए चैंपियनशिप में आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के प्रदेश सचिव अमित कुमार चौधरी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 22 और 23 जून को मुंबई के अंधेरी में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में 15 राज्यों के चयनित फाइटर प्रतिभाग करेंगे। निमित्त साहनी द्वारा आयोजित की जा रही नेशनल चैंपियनशिप में फिल्म स्टार शक्ति कपूर, रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर और चंकी पांडे मुख्य अतिथी होंगे। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि उनके माता-पिता और शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी, प्रिंसीपल पुनीत श्रीवास्तव सहित पूरा स्कूल परिवार उन्हें सपोर्ट कर रहा है। सभी के आशीर्वाद और दुआओं से वे चैंपियनशिप में उत्तराखंड का परचम फहराने में कामयाब होंगे। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि अभिभावकों को बालपन से ही बच्चों को उनकी रूचि के खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलों में भाग लेने से स्वास्थ्य अच्छा बनता है। शारीरिक और मानसिक विकास होता है। आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि माता पिता को बेटियों को कराटे और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य दिलाना चाहिए। इससे आजकल के माहौल में बेटियां आत्मरक्षा करने में समर्थ बनती है।
Related Posts
पहली बार मिलेगा रिटायर्ड पीआरडी जवानों को सम्मानजनक राशि व मृतक आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायता राशि – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
- lokmatujala
- December 7, 2024
- 0
देहरादून: प्रदेश सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी संबंधित विषयों पर विभागीय अधिकारियों […]
मेडल हो चाहे स्टेशनरी हर चीज ई वेस्ट से तैयार : खेल मंत्री रेखा आर्या
- lokmatujala
- January 3, 2025
- 0
देहरादून: आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों में चाहे खिलाड़ियों को दिए जाने मेडल हों या ट्रॉफी, या फिर स्टेशनरी, हर चीज ई वेस्ट से तैयार कर […]
कैंची धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, लिया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद
- lokmatujala
- November 5, 2024
- 0
नैनीताल : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने नैनीताल स्थित बाबा नीम करौली महाराज के दर पर माथा टेका और बाबा […]