चंडीगढ़: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आया है। दोनों पैरों में फ्रैक्चर के बाद आज पहली बार अनिल विज हरियाणा सचिवालय पहुंचे। अब वह थोड़े ठीक नजर आ रहे हैं।
बता दें कि दो महीने पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। अंबाला स्थित घर पर नहाते समय वह वॉशरूम में फिसल गए थे। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी।
