लखनऊ। लोकसभा, विधान सभा, विधान परिषद में पहले से ही शून्य पर पहुंच चुकी बसपा दो माह बाद राज्यसभा में भी शून्य हो जाएगी। पार्टी के एक मात्र राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम का कार्यकाल भी 25 नवंबर को समाप्त हो जाएगा।
चूंकि बसपा के विधायक ही नहीं हैं, इसलिए अब न राज्यसभा और न ही विधान परिषद सदस्य के चुनाव में वह लड़ने की स्थिति में है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में बलिया की रसड़ा विधान सभा सीट से पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह जीते थे। हाल ही में उनका निधन हो चुका है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का कोई भी सांसद नहीं चुना गया था।
