चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक आईएएस तथा एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में जयदीप कुमार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से हटाकर सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक पद की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
एचसीएस अधिकारी विराट को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी अंबाला एवं एपीजेड अंबाला के विशेष अधिकारी के दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। वे अब केवल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के ओएसडी के रूप में कार्य करते रहेंगे।
