पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है
हमें मिलकर पंजाब को नंबर वन स्टेट बनाना है- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 22 फरवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता से जो वायदें किए थे वह 4 साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है तथा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना स्थित छट पूजा मैदान में आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर पदाधिकारियों ने भव्य अभिन्नदन किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर पूर्वांचल सम्मान रैली के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लुधियाना एक प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी है और इस मेहनतकश धरती को मैं शीश नवा कर नमन करता हूं। पंजाब गुरुओं की, पीरों की और वीरों की भूमि है। लुधियाना की इस ऐतिहासिक धरती पर, जिसे पंजाब की औद्योगिक राजधानी और भारत का ‘मैनचेस्टर’ भी कहा जाता हैं, मुझे आमंत्रित करने के लिए आप सब का वंदन करता हूं। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन का संदेश है। पंजाब भारत की आत्मा है। यह सीमाओं का प्रहरी है, खेतों की खुशबू है, ढोल की थाप है, गुरूओं की वाणी है और शोर्य की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनानी है। लोग कांग्रेस और आप को बाहर करने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी ने चार साल में कुछ नहीं किया। लोगों से झूठ बोला, झूठे सब्जबाज दिखाए। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल व उसके नेता अपने आपको कटर ईमानदारी कहते थे उनका असली चेहरा सारे देश के सामने आया है। केजरीवाल के साथ-साथ उसके नेता जेल में रहे है, इस बात का प्रमाण है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अंकुश लगाने की बजाए, उसे बढाया है, चार कदम इनसे भी आगे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का आपस में रिश्ता है, इनकी एक ही छत है, संस्कार व संस्कृति भी एक ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता के साथ जो वायदें किए गए थे उन्हें तेजी से पूरा करने का काम किया जा रहा है। बहनों की रसोई में 500 रूपए में गैस सिलेन्डर देने का काम किया गया है। किडनी के जो रोगी है उनकी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में निशुल्क डायलिसिस भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर शत प्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जा रही है। लगभग 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया है। आयुष्मान/चिरायु योजना के माध्यम से 27 लाख परिवारों का निशूल्क ईलाज किया गया है और इस पर साढे चार हजार करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ-साथ 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गो के ईलाज की चिंता भी केन्द्र व प्रदेश सरकार ने की है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रूपए की राशि प्रति माह दी जाती है तथा बहनो को आत्म निर्भर बनाने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज की दर पर 5 लाख रूपए का लोन भी दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशे को रोकने की बजाए उसे बढाया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पंजाब में 2027 में कमल का फूल खिलेगा, यहां से नशे की गतिविधियों में जो भी सलिप्त है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो गैंग्स्टर कलर्चर है उसे सख्ती से खत्म किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति में विश्वास रखते है और जैसे ही भाजपा की पंजाब में सरकार बनेगी, केन्द्र की जितनी भी योजनाएं है, यहां पर उन सभी को लागू करने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर औच्छी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रैली में आने वाले लोगों को रोका गया, उनके वाहन रोके गए। रैली में लोगों को आने से रोकना व बसों को रोकना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित सभी लोगों से आहवान किया कि पंजाब को नम्बर वन का सूबा बनाने के लिए वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लाने का काम करे ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व रैली के आयोजक राजेश मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आहवान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लुधियाना रजनीश धीमान के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
