नूरपुर । हिमाचल प्रदेश में एडवोकेट टीपू खान को वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। रविवार को इस नियुक्ति पर टीपू खान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नासिर मोहम्मद रावत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व NSUI उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, पूर्व NSUI महासचिव अरविंद जमवाल, जिला परिषद सदस्य विवेक पधेडिया और पूर्व BDC चेयरमैन सुरिंदर शर्मा ने एडवोकेट टीपू खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने नए कार्यकाल में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
