By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » कैबिनेट विस्तार के बाद धामी सरकार का बड़ा कदम, परिषदों में हुईं नियुक्तियां
उत्तराखंडराज्य

कैबिनेट विस्तार के बाद धामी सरकार का बड़ा कदम, परिषदों में हुईं नियुक्तियां

lokmatujala
Last updated: April 4, 2026 2:34 am
By lokmatujala
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए दायित्वों का पिटारा खोल दिया है. इस दौरान विभिन्न दायित्वों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है. खास बात ये है कि इसके लिए काफी समय से पार्टी कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे. आखिरकार कई पार्टी कार्यकर्ताओं को अप्रैल महीने की शुरुआत में दायित्वों का तोहफा मिल गया है.

उत्तराखंड में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार और संगठन स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को दायित्व देने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न बोर्ड, परिषदों और समितियों में पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं. इसके तहत कई पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग संस्थाओं में उपाध्यक्ष और अध्यक्ष जैसे पदों पर नामित किया गया है.

परिषदों और सलाहकार समितियों में नई नियुक्तियां: दरअसल, राज्य में कैबिनेट विस्तार के बाद से ही ये चर्चा तेज थी कि सरकार जल्द ही पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी समायोजित करेगी, जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. इसी को देखते हुए अलग-अलग परिषदों और सलाहकार समितियों में नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम पार्टी संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाए रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अक्सर देखा जाता है कि सरकार बनने या कैबिनेट विस्तार के बाद संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को बोर्ड, निगम और परिषदों में दायित्व देकर उन्हें भी जिम्मेदारी दी जाती है. इसी कड़ी में अब उत्तराखंड में भी कई नियुक्तियां की गई हैं.

नई नियुक्तियों में विनोद सुयाल का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है. उन्हें उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद (Uttarakhand State Youth Welfare Advisory Council) का उपाध्यक्ष नामित किया गया है. विनोद सुयाल भारतीय जनता पार्टी के पुराने और सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं और उनका संबंध टिहरी जिले से बताया जाता है.

लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह नैनीताल निवासी ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के मीडिया और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है.

सरकार की ओर से जारी सूची में टिहरी गढ़वाल के खेम सिंह चौहान का नाम भी शामिल है. उन्हें उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद (Uttarakhand State Backward Classes Welfare Council) के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. माना जा रहा है कि पिछड़े वर्ग से जुड़े मुद्दों और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह दायित्व उन्हें दिया गया है.

देहरादून निवासी चारु कोठारी को (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद) State Construction Movement Activists Honor Council के उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है. यह परिषद राज्य आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों के सम्मान और उनसे संबंधित मामलों पर काम करती है.

इसके अलावा देहरादून के ही कुलदीप बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद (Uttarakhand State Level Sports Council) में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए यह परिषद काम करती है.

सरकार ने जड़ी-बूटी से जुड़े कार्यों और आयुर्वेदिक संसाधनों के विकास को देखते हुए हर्बल सलाहकार समिति (Herbal Advisory Committee) के उपाध्यक्ष पद पर सोना सजवाण को जिम्मेदारी दी है. उत्तराखंड में जड़ी-बूटी और औषधीय पौधों की प्रचुरता को देखते हुए यह समिति महत्वपूर्ण मानी जाती है.

इसके साथ ही हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग (Uttarakhand State Commission for Women) में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. महिला आयोग राज्य में महिलाओं से जुड़े मामलों, उनकी सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर काम करता है.

राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो इन नियुक्तियों को पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है. लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने वाले नेताओं को इस तरह के दायित्व दिए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और उन्हें सरकार के साथ काम करने का अवसर भी मिलता है.

दरअसल, कैबिनेट विस्तार के साथ ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार जल्द ही विभिन्न बोर्ड, निगम और परिषदों में नियुक्तियों की नई सूची जारी कर सकती है. इसी कारण कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी अपने नाम इस सूची में शामिल होने की उम्मीद लगाए हुए थे.

अब जब सरकार ने विभिन्न परिषदों और समितियों में कई नियुक्तियां कर दी हैं तो इसे उसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि, माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी कई बोर्ड और निगमों में नियुक्तियां की जा सकती हैं, जिससे संगठन के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी मिल सकती है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ की बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का किया लोकार्पण 

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव: 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

By lokmatujala
उत्तराखंड

2 मई को खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए बाबा केदार के कपाट, तिथि तय 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा के चार विश्वविद्यालयों में वीसी पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
April 4, 2026
अनिल विज की पहल: अस्पताल में 124 निशुल्क टेस्ट के साथ उन्नत जांच सुविधाएं अब और व्यापक
April 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?