शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने चुनाव ड्यूटी पर गए 2004 से 2014 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 9 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे हैं।
चुनावी ड्यूटी पर तीन सचिव स्तर के अधिकारी जबकि बाकी अन्य अधिकारी गए हैं। चुनावी ड्यूटी में गए अधिकारियों में प्रियंका बसु इंग्टी, रितेश चौहान, राकेश कुमार प्रजापति, हरीकेश मीणा, राघव शर्मा, आदित्य नेगी, कमल कांत सरोच नीरज कुमार डा. निपुण जिंदल, रोहित जम्वाल, डा. अश्वनी कुमार शर्मा और राम कुमार गौतमशामिल हैं।
जिन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है उनमें ए शाइनामोल को श्रम एवं रोजगार, मत्स्य, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के साथ-साथ राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आशीष सिंहमार को पशुपालन विभाग का जिम्मा दिया गया है।
डीसी नेगी को निदेशक परिवहन, अबिद हुसैन सादिक को निदेशक ऊर्जा, तोरुल एस रवीश, को प्रबंध निदेशक एचआरटीसी और निदेशक डिजिटल टेक्नोलाजी, विजय कुमार को विशेष सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, शिवम प्रताप सिंह को निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग और निदेशक आयुष के अलावा प्रबंध निदेशक वित्त निगम का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।
सुनील शर्मा को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और दिव्यांशु सिंगल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिम ऊर्जा सहित निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
