By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सहारा शहर में ईडी का छापा, दो घंटे मौजूद रही टीम ने जब्त किए दस्तावेज; संपत्तियों की जांच शुरू
उत्तर प्रदेशराज्य

सहारा शहर में ईडी का छापा, दो घंटे मौजूद रही टीम ने जब्त किए दस्तावेज; संपत्तियों की जांच शुरू

lokmatujala
Last updated: March 7, 2026 2:09 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विपुल खंड में बने सहारा शहर परिसर में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देशभर में सहारा समूह की संपत्तियों से जुड़े मामलों की जांच के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

ईडी की टीम छापेमारी से पहले नगर निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। दरअसल नगर निगम ने करीब दो महीने पहले सहारा शहर को सील कर दिया था। ऐसे में जांच एजेंसी के प्रवेश के लिए सील खोलना जरूरी था। सूचना मिलने पर नगर निगम के संपत्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर सील खुलवाई गई। इसके बाद ईडी की टीम अंदर जाकर जांच में जुट गई।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी जांच

सूत्रों के मुताबिक सहारा समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और संपत्तियों के लेन-देन के मामलों की जांच देशभर में चल रही है। इसी कड़ी में लखनऊ स्थित सहारा शहर परिसर में भी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। ईडी अधिकारियों ने परिसर के भीतर कई फाइलें और कागजात खंगाले। जांच टीम कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ भी ले गई है, जिनकी आगे गहन जांच की जाएगी।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान नगर निगम या ईडी के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर निगम के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। हालांकि सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज एकत्र किए हैं, जिनसे आगे की कार्रवाई का रास्ता तय हो सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही परिसर के आसपास गतिविधियां बढ़ गई थीं और जांच एजेंसियों की गाड़ियों की आवाजाही देखी गई। कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।

तीन दिन पहले ओडिशा समेत तीन राज्यों में भी की थी छापेमारी

सहारा प्राइम सिटी जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन दिन पहले ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कंपनी और उसके अधिकारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए थे। ईडी के कोलकाता जोनल ऑफिस ने दो फरवरी को अनंतपुर (आंध्र प्रदेश), बल्लारी (कर्नाटक), भुवनेश्वर और बेहरामपुर(ओडिशा) में सर्च ऑपरेशन किया। सर्च के दौरान व्हाट्सऐप कम्युनिकेशन, कॉन्टैक्ट और कॉल रिकॉर्ड जैसे डिजिटल सबूत मिले थे।’ साथ ही कई आपत्तिजनक कागजातों को जांच के लिए जब्त किया गया था।’ सहारा समूह की अलग-अलग कंपनियों के खिलाफ 500 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। सहारा समूह की कई जमीनों को अटैच करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इनमें बेनामी जमीनें और दूसरे लोगों की संपत्तियां शामिल हैं। मामले में तीन लोगों, अनिल वैलापरम्पिल, अब्राहम, और ओपी श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल का ब्रेकथ्रू आज, बाबा बौखनाग की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मत्स्य विभाग डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने की मुलाक़ात

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान मंदिर में हनुमान, मां दुर्गा और भगवान शिव की करी पूजा -अर्चना

By lokmatujala
बिहार

शिवराज सिंह बोले- मोदी सरकार अन्नदाता की आय बढ़ाने में जुटी – Parvat Sankalp News

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कांग्रेस के विधायक बिकने के लिए तैयार बैठे हैं, राज्यसभा चुनाव में सौदेबाजी हो सकती है : अभय चौटाला
March 7, 2026
टटिहरी गाना विवाद: रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पंचकूला में FIR, महिला आयोग का नोटिस, शिक्षा मंत्री बोले- ‘कड़ी कार्रवाई होगी’
March 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?