By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » राज्यभर में आधारभूत ढांचे को मजबूती: सीएम धामी की बड़ी वित्तीय स्वीकृतियां
उत्तराखंडराज्य

राज्यभर में आधारभूत ढांचे को मजबूती: सीएम धामी की बड़ी वित्तीय स्वीकृतियां

lokmatujala
Last updated: March 3, 2026 2:35 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, कुम्भ मेला तैयारियों, आपदा न्यूनीकरण, बाढ़ सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 102 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के उपजिला चिकित्सालय, बाजपुर में छह चिकित्साधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर भवन के निर्माण के लिए 50.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही हर की पैड़ी से ललतारों सेतु तक गलियों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 9 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस कार्य को लोक निर्माण खंड लक्सर के स्थान पर स्मार्ट सिटी पीआईयू, लोक निर्माण विभाग, देहरादून के माध्यम से कराए जाने का भी अनुमोदन किया गया है।

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खानपुर में नारसन-हरजौली-जट मुडलाना-लंडौरा-जौरासी बुढ़्ढाहेड़ी-बजेडी-राजपुताना मोटर मार्ग के किमी 23 पर क्षतिग्रस्त आरसीसी सेतु की एप्रोच के सुरक्षात्मक कार्य हेतु 6.67 करोड़ रुपये की योजना के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 2.67 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त, लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए मांगे गए 32.50 करोड़ रुपये के सापेक्ष 25 करोड़ रुपये राज्य आपदा मोचन निधि से अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरी में हुड्डी नदी से ग्राम छानीगोठ की सुरक्षा के लिए 5.75 करोड़ रुपये की योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 2.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जनपद चमोली के गैरसैंण विकासखंड में रामगंगा नदी तट पर भू-कटाव रोकने एवं आवासीय भवनों की सुरक्षा हेतु 6.83 करोड़ रुपये की योजना के सापेक्ष 2.74 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी की गई है।

जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखंड के ग्राम हर्षिल में भागीरथी नदी के दाहिने तट पर भवनों की सुरक्षा के लिए 10.24 करोड़ रुपये की योजना के अंतर्गत 4.10 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त स्वीकृत की गई है। जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधा देवी पुल के डाउनस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु 4.30 करोड़ रुपये की योजना के सापेक्ष 1.72 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त को मंजूरी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत ईमलीखेड़ा में लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए 13.90 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार, रिखणीखाल का नाम शहीद अनुज नेगी के नाम पर रखे जाने का भी अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

इन स्वीकृतियों से राज्य में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने के साथ ही आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं और कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति मिलेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खेल सुविधाओं में सुधार और बजट बढ़ाने पर मुख्यमंत्री को दिया प्रस्ताव

By lokmatujala
उत्तराखंड

“नानकसागर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने जलस्तर और बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा”

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू का बड़ा स्वास्थ्य कदम: हमीरपुर में नर्सिंग, डेंटल और कैंसर अस्पताल एक ही परिसर में

By lokmatujala
उत्तराखंड

नंदा राजजात: उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर, सीएम धामी ने दिए प्रचार के निर्देश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने गोशालाओं को 68 करोड़ 34 लाख रुपये का चारा अनुदान वितरित किया
March 5, 2026
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ‘होली मिलन समारोह’ में दी शुभकामनाएं
March 5, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?