By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » जन–जन के द्वार कार्यक्रम में वितरित किए चेक, उपकरण और किशोरी किट
उत्तराखंडराज्य

जन–जन के द्वार कार्यक्रम में वितरित किए चेक, उपकरण और किशोरी किट

lokmatujala
Last updated: February 5, 2026 3:49 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सहसपुर ब्लॉक के भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और शिविर में मौजूद लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।

शिविर में कैबिनेट मंत्री ने कृषि विभाग के लाभार्थियों को चेक वितरित किए, कृषक समूहों को फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत उपकरण प्रदान किए और बाल विकास विभाग के लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

शिविर में आमजन की कुल 40 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष विकासपरक एवं योजनाओं से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिविरों की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा इनकी अवधि 15 दिन और बढ़ाई गई है, जो सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में आयोजित इन विशेष शिविरों से अब तक 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं, जो इस जनकल्याणकारी पहल की सफलता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और केंद्रीय बजट 2026 में लखपति दीदियों को ‘शी मार्ट’ से जोड़ने के प्रावधान से महिलाओं की आजीविका को और मजबूती मिलेगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री जोशी ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना मनरेगा से एक कदम आगे बढ़कर ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है।उन्होंने बताया कि इस योजना के संचालन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में भारत सरकार द्वारा ₹95,652.31 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है। योजना के तहत रोजगार के दिवस 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं और समय पर मजदूरी भुगतान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

शिविर में उपजिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मंडल प्रभारी ज्योति कोटिया, लक्ष्मण सिंह रावत, किरन, ग्राम प्रधान रेनू शर्मा, भारती जवाड़ी, सुनील छेत्री, अजय पुंडीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

कल गंगा दशहरा के दिन स्वामी रामभद्राचार्य के रामानंदाचार्य पद पर विराजमान होने की 37 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी,कई उच्च कोटि के संत भाग लेंगे

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा चुनाव: भाजपा की निगाह कांग्रेस की सीट पर

By lokmatujala
उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व जुटाएगा हस्ताक्षर, राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाएगा समर्थन

By lokmatujala
उत्तराखंड

माधोपुर प्रकरण में CBI जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी,  हरीश रावत भी पहुंचे

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा: 2020 बैच के एमबीबीएस छात्रों को मूल दस्तावेज और प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश
March 28, 2026
पंजाब सरकार करेगी खिलाड़ियों की घर वापसी, भगवंत मान ने खेल नीति में बदलाव का ऐलान
March 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?