रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बताया कि “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान” के तहत 25 जनवरी रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला रूद्रपुर में जनपद प्रभारी/माननीय मंत्री कृषि, एवम् कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास श्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर।
उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर में स्थानीय जनता की सुनी जाएगी समस्याएं व किया जाएगा समाधान । शिविर में क्षेत्रीय जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।
उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक जनता से प्रतिभाग कर लाभ उठाने कि अपील की है।
