By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » लखनऊ में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, होंगे कई फैसले!
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, होंगे कई फैसले!

lokmatujala
Last updated: January 19, 2026 3:32 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ: लखनऊ में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन और भारत की विधानसभाओं/विधान परिषदों के सचिवों का 62वां सम्मेलन 19 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन की मेजबानी उत्तर प्रदेश विधानमंडल कर रहा है. सम्मेलन के अंतर्गत देशभर से आए पीठासीन अधिकारी, सचिव और गणयमान्य प्रतिनिधि विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं, सदन संचालन, सुशासन और समसामयिक विधायी विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे.

कौन-कौन भाग लेगा: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपसभापति राज्यसभा हरिवंश नारायण सिंह, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित देश के विभिन्न राज्यों और विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, सभापति, अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे. इस सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन विधान भवन लखनऊ में होगा. उद्घाटन सत्र में प्रदर्शनी का उद्घाटन, समूह चित्र और विभिन्न समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी. 20 जनवरी को सत्र के दौरान एजेंडा बिंदुओं पर गहन चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है. 21 जनवरी को समापन सत्र में विभिन्न संवैधानिक पदाधिकारियों के प्रेरक संबोधन होंगे. सम्मेलन के बाद 22 जनवरी को प्रतिभागियों के लिए अयोध्या धाम भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है, जबकि 23 जनवरी को प्रतिनिधियों का प्रस्थान होगा.

विधानभवन सुंदर लाइटों से जगमगाया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ विधान भवन के भव्य गुंबद पर उत्तर प्रदेश की गौरवगाथा को दर्शाने वाले अत्याधुनिक ‘प्रोजेक्शन मैपिंग’ तकनीक के माध्यम से ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस आयोजन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पीठासीन अधिकारियों और विधानमंडलीय अधिकारियों को उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक वैभव, ऐतिहासिक धरोहर और लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा. यह कार्यक्रम न सिर्फ उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा, बल्कि विधायी संस्थाओं के बीच संवाद, सहयोग और नवाचार को भी नई दिशा प्रदान करेगा.

भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा. पार्टी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा और 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी. इस चुनाव प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के कई सदस्य अहम भूमिका निभाएंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालने का अधिकार राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषदों के निर्वाचित सदस्यों को होता है. इन्हीं सदस्यों से मिलकर इलेक्टोरल कॉलेज बनता है. यही इलेक्टोरल कॉलेज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में यूपी से 20 प्रस्तावक होंगे. 10 प्रदेश परिषद के सदस्य और 10 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल हैं.

कौन हैं यूपी से कार्यकारिणी के सदस्य

  • योगी आदित्यनाथ: मुख्यमंत्री
  • केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम
  • बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम यूपी
  • भूपेन्द्र चौधरी, पूर्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष
  • डॉ महेश शर्मा, सांसद, नोएडा
  • स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री यूपी
  • स्मृति ईरानी, पूर्व सांसद, अमेठी
  • कमलेश पासवान, सांसद, बांसगांव
  • राजेश चौधरी, विधायक, मांठ
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पीड़ित परिवार से मिलकर सांसद चंद्रशेखर रावण ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

भेड़िया का ताबड़तोड़ हमला, दूसरे दिन पांच वर्षीय बालक को बनाया निवाला, डेढ़ महीने में सात की जान ली

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष विश्वास डाबर ने मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?