By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » नशा मुक्ति के लिए सरकार की नई पहल, मंत्री अमन अरोड़ा बोले- खेल को मिलेगा बढ़ावा
पंजाब

नशा मुक्ति के लिए सरकार की नई पहल, मंत्री अमन अरोड़ा बोले- खेल को मिलेगा बढ़ावा

lokmatujala
Last updated: July 28, 2025 10:13 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

मोहाली – पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने का सबसे सशक्त माध्यम खेल हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं युवाओं को नशे की ओर जाने से रोककर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करती हैं।

रविवार को स्थानीय माया गार्डन में नव निर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन करते हुए अमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पंजाब सरकार की मुहिम को अब जनसहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आम लोग स्वयं आगे आकर खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं।

‘युद्ध नशों के विरुद्ध‘ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान पूरे राज्य में जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और नशे से जुड़ी हर गतिविधि पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा, “खेल के मैदान केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का जरिया भी हैं। माया गार्डन में तैयार किया गया यह बैडमिंटन कोर्ट न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मददगार साबित होगा।”

हर गांव में खेल मैदान विकसित करने का लक्ष्य

अमन अरोड़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में एक खेल मैदान हो। उन्होंने कहा कि इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि युवा खेलों से जुड़ें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश जुनेजा, माया गार्डन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य, स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में बैडमिंटन खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

TAGGED:addictionAman Aroracabinet ministerdrugsGovernmenthealthy lifestyleMohaliPunjabsportsyouth
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाब

पंजाब वेदर अपडेट: कोहरे ने थामी रफ्तार, पटियाला और बठिंडा में विजिबिलिटी जीरो के करीब।

By lokmatujala
उत्तराखंडपंजाब

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब को नहीं मिल रही डीएपी खाद, 5.5 लाख मीट्रिक टन खाद की जरूरत

By lokmatujala
पंजाब

SC वर्ग का 68 करोड़ का कर्ज माफ, हजारों को मिलेगा लाभ – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
पंजाब

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया
February 11, 2026
“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?