हरिद्वार। शिवभक्तों का सैलाब लगातार कांवड़ मेले में उमड़ रहा है। शिवभक्त एक से बढ़कर एक भव्य कांवड़ों में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की और रवाना हो रहे हैं। गुरुवार सुबह पांच सौ के नोटों से सजी कांवड़ में गंगाजल भरकर कांवड़िएं हर की पैड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पांच सौं के नोटों से सजी कांवड़ को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गयी। दिल्ली के संबोली गांव निवासी सागर राणा अन्य साथी कांवड़ियों के साथ 500 के नोटों से सजी भव्य कावड़ में गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए निकले, तो लोग कांवड़ के साथ फोटो खींचते और तस्वीरें कैमरे में कैद करते नजर आए। सागर राणा ने बताया कि कांवड़ में 4,65,000 रूपए कीमत के 500 के नोटों के अलावा 50 और 100 के नोट भी लगाए गए हैं। कांवड़ में कुल मिलाकर 5,21, 000 रुपए लगे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 04 सालों से नोटों वाली कांवड़ ला रहे हैं। सबसे पहले वह 10 के नोट वाली कांवड़ लाए थे, उसके बाद 100 के नोट की, उसके बाद 200 के नोट की और अबकी बार वें 500 के नोटों की कांवड़ लाए हैं। उन्होंने बताया कि अगली बार वह कुछ और नए अंदाज में कांवड़ लेकर हरिद्वार आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इन रुपयों को वह दिल्ली जाकर धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में पूछने पर उन्होंने बताया कि कांवड़ की सुरक्षा खुद कांवड़ में बैठे बाबा भोलेनाथ करते हैं।
Related Posts
गंगा दशहरा पर श्री गंगा सभा (रजि.) हरिद्वार ने किया गया मां गंगा का पूजन एवं आरती…
- lokmatujala
- June 16, 2024
- 0
हरिद्वार। रविवार को श्री गंगा सभा (रजि.) हरिद्वार के द्वारा हर की पौड़ी ब्रह्मकुण्ड पर गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष में मां गंगा […]
लक्सर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ सुराज सेवादल का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, देखें वीडियो
- lokmatujala
- July 19, 2024
- 0
लक्सर/तहसील लक्सर में सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रदेश भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रही […]
प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष एवं महामंत्री ने किया पौधारोपण…
- lokmatujala
- June 5, 2024
- 0
हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा एवं महामंत्री प्रदीप जोशी के संयोजन में प्रेस क्लब प्रांगण […]
