By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने की बैठक…
राजनीति

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने की बैठक…

lokmatujala
Last updated: July 7, 2024 5:54 pm
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

हरिद्वार। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी की एक बैठक रानीपुर मोड़ स्थित होटल में हुई। बैठक में निगम चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में सभी वार्ड अध्यक्ष सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भावी मेयर प्रत्याशी ई. संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है जिसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सभी 60 वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी, अधिकांश वार्डो में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है, जल्द ही सभी वार्डो में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी ने पहले ही 15 वार्डों में मोहल्ला रिपेयर कैंप के माध्यम से अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। आज सभी वार्ड अध्यक्षों के साथ सकारात्मक बैठक हुई।
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है, हरिद्वार में भी आम आदमी पार्टी के मोहल्ला रिपेयर कैंप को लेकर जनता में खासा उत्साह है। छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से कई लोगों ने हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कई बड़ी पार्टियों के नेता हमारी पार्टी से चुनाव लड़ने को इच्छुक है। इस बार आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। हेमा भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देकर संगठित होकर चुनाव लड़ने की अपील की।
पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि दिल्ली एमसीडी की तर्ज पर ही हरिद्वार नगर निगम का चुनाव लड़ा जाएगा। उत्तराखंड में पार्टी सभी नगर पालिका और नगर निगम के चुनाव लड़ेगी। जल्दी ही पार्टी सरकारी विभागों में हो रही अनियमिताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी। आज सभी वार्ड पार्षदों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। सभी वार्ड अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के मुद्दों को उठाने की बात भी बैठक में हुई है। पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सिंह ने कहा कि नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और स्वच्छ और सुंदर हरिद्वार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रह्मपाल सिंह चौहान ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है बस वह एक सही विकल्प की तलाश कर रही है और आम आदमी पार्टी में ही उनका हित और भविष्य ही सुरक्षित है। इस अवसर पर कई पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान, पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, शाहीन अशरफ, अकरम कांच वाले, पूर्व जिला अध्यक्ष सीवाईएसएस अमनदीप, एडवोकेट सचिन बेदी, अमरीश गिरी, शिशुपाल सिंह नेगी, मयंक गुप्ता, विशाल सैनी, राकेश यादव, किरण कुमार दुबे गीता देवी, आरिफ पीर, रामप्रकाश कौशल काके, श्रीमती रीतू गिरी, सोनू वाल्मीकि, आजम कुरैशी, शुभम दीवान, मोहन तिवारी, दयाराम‌ रवि, भारत भूषण, सागर तेश्वर, ऋषि राजपूत, शहजाद, शकील मंसूरी, विशालसैनी, बिजेंदर कश्यप, देवराज सैनी, लक्ष्मी गिरी, चांद सिंह संजय गौतम, गुलशन कुमार, अक्षय सैनी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, ‘शंकराचार्य महाराज अगर लखनऊ आते हैं तो राम भक्त…’

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

भू-स्वामित्व नामांतरण और लैंड यूज़ चेंज की प्रक्रिया होगी आसान, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डिजिटल की पहल

By lokmatujala

कांग्रेस ने की कॉरिडोर की डीपीआर सार्वजनिक करने की मांग…

By lokmatujala

मंगलौर उपचुनाव में स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत…

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में रबी-2026 के लिए गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया
March 12, 2026
हरियाणा में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, कामर्शियल सिलेंडरों में अस्थाई रुकावट
March 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?