किच्छा। 21 वर्ष की उम्र में युवा भाजपा नेत्री किरण राठौर क्रय विक्रय समिति की निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं। वह अपने पिता निवर्तमान क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष मूलचंद्र राठौर की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से उनका स्वागत किया।
19 मई को हुए निदेशक के चुनाव में किरण राठौर, कमल ठठोला, राकेश ठाकुर, मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना, नंदलाल गौतम को निर्विरोध चुना गया था।
निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
14 वें निदेशक के रूप में भाजपा नेता कमलेंद्र सेमवाल को शासन द्वारा नामित किया गया था। नंबर गेम में 12 निदेशक का समर्थक भाजपा के साथ होने के कारण 20 मई को अध्यक्ष चुना जाना महज औपचारिकता ही थी। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के बाद प्रदेश में राजकीय शोक के चलते शनिवार को अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें किरण राठौर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा सहकारिता पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। इस दौरान उत्तराखंड सफाई आयोग सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि, निवर्तमान सभासद संदीप अरोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष किशन गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता मान, भूपाल सिंह रावत,जितेंद्र गौतम, लक्ष्मण दास खुग्गर, टीकम सिंह कोरंगा, कुलदीप बग्गा, करुणा तिवारी, सुनीता गंगवार, खेमकरन कश्यप उपस्थित थे।
