चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चंपावत जिले के बनबसा एनएचपीसी में आज होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे खटीमा (ऊधमसिंहनगर) स्थित अपने निजी आवास नगरा तराई से कार से रवाना होंगे और पूर्वाहन 11 बजे एनएचपीसी पहुंचेंगे। जहां वे प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
