By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » प्रेस और प्रशासन के बेहतर संवाद पर अधिकारियों ने दिया बल”
Breaking News

प्रेस और प्रशासन के बेहतर संवाद पर अधिकारियों ने दिया बल”

lokmatujala
Last updated: November 16, 2025 5:57 pm
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

LOK MAT UJALA

प्रेस विज्ञप्ति

 आज एआई के युग में अपने आप को सावधान एवं अपडेट रखना जरूरी – मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा

 प्रेस एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद बना रहेगा – अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान

हरिद्वार 16 नवंबर 2025

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा करने पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा और विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष, महासचिव और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के एआई युग में अपने आप को अपडेट और सावधान रखना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि गोष्ठी की जो थीम है, “बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा करना,” इस पर सभी को खबर प्रकाशित करने से पहले संवाद करना आवश्यक है। संवाद से ही विश्वसनीयता और सही सूचना उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज सनसनीखेज खबरें बनाने के लिए भ्रामक हेडलाइन तैयार की जा रही हैं, जिससे खबर की स्थिति का तुरंत पता चल जाता है। प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद बनाए रखने के लिए समय-समय पर गोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज प्रेस की विश्वसनीयता फर्जी खबरों, पैड न्यूज और पीत पत्रकारिता के कारण कई चुनौतियों का सामना कर रही है। फर्जी खबरें अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से फैलती हैं, तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करती हैं और आम जनमानस को गुमराह करती हैं। इसके लिए यह आवश्यक है कि हमें सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया, यह कहते हुए कि यदि मातृशक्ति सभ्य और पढ़ी-लिखी होगी, तो इससे दो परिवार और समाज का विकास होगा।

अध्यक्ष प्रेस क्लब ने कहा कि आज गलत सूचनाओं के चलते समाज को गुमराह किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र के एक स्तंभ के रूप में प्रेस की भूमिका कमजोर हो रही है। उन्होंने प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रेस को सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि प्रशासन और प्रेस के बीच संवाद निरंतर रहना चाहिए, ताकि शासन प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंच सके और जनपद प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों ने बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा के विषय पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। प्रेस क्लब ने मुख्य अतिथियों को मोमेंटो और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवा अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, महासचिव, और कई प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित थे।

TAGGED:Fighting misinformation
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

हरियाणा में मौसम करेगा करवट, 17-18 फरवरी को बारिश की संभावना
Breaking Newsराज्यहरियाणा

हरियाणा में मौसम करेगा करवट, 17-18 फरवरी को बारिश की संभावना

By lokmatujala
Breaking Newsहरियाणा

गुरुग्राम के पटौदी में सगाई समारोह बना रणक्षेत्र

By lokmatujala
Breaking News

अमेरिका और भारत में खत्म होने वाला है टैरिफ वॉर, ट्रंप ने दे दिए बड़ी डील के संकेत

By lokmatujala
Breaking Newsराज्यहरियाणा

“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी का बजट 2026-27: महाग्राम योजना और शोधित पानी से सिंचाई पर जोर
March 3, 2026
नायब सिंह सैनी का जींद बजट: नरवाना में महिला थाना, पिपलथा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्टेडियम की घोषणा
March 3, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?