By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी लीक करने पर पाक से मिलते थे पैसे, सेना के जवान ने उगले राज
पंजाब

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी लीक करने पर पाक से मिलते थे पैसे, सेना के जवान ने उगले राज

lokmatujala
Last updated: June 24, 2025 6:54 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE


आईएसआई के लिए जासूसी: भारतीय सेना का जवान और साथी गिरफ्तार, दो लाख की लेन-देन का खुलासा

अमृतसर – पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय सेना के जवान गुरप्रीत सिंह और उसके साथी साहिल मसीह को पिछले दो महीनों के दौरान दो लाख रुपये की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी। यह राशि गुरप्रीत ने अपने साथी साहिल के बैंक खाते में डलवाई थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान गुरप्रीत ने आईएसआई को भारत के कई सैन्य ठिकानों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेजी थीं। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्हें मंगलवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

दिल्ली कैंट, मेरठ और जम्मू से भी लीक की सूचनाएं

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह की पोस्टिंग जम्मू के अलावा दिल्ली कैंट और मेरठ कैंट में भी रह चुकी है। पुलिस को संदेह है कि वह लंबे समय से ISI एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था और इन स्थानों सहित पंजाब के कुछ सैन्य ठिकानों की भी सूचनाएं उसने राणा के माध्यम से पाकिस्तान भेजी हैं।

गांव के नशा तस्कर ने कराया था संपर्क

गांव धालीवाल निवासी गुरप्रीत सिंह को ISI एजेंट से संपर्क में लाने वाला अर्जन नामक एक व्यक्ति है, जो गांव में नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है और फिलहाल दुबई में रह रहा है। पुलिस का कहना है कि अर्जन के खिलाफ जल्द ही लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरप्रीत का पिता गांव के गुरुद्वारा साहिब में सेवादार है, जिससे गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों आरोपित इस समय फताहपुर जेल में बंद हैं।

जांच में जुटीं कई सुरक्षा एजेंसियां

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी अमृतसर में डेरा डाल लिया है। सोमवार शाम को दोनों आरोपियों से ज्वाइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) में लंबी पूछताछ की गई। अधिकारियों का मानना है कि यह जासूसी मामला किसी अकेले व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क की गहराई में जाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि और कौन-कौन इसमें शामिल हो सकता है, और देश की सुरक्षा को इससे कितना खतरा हो सकता है।




Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाब: ANTF ने 2 तस्करों को दबोचा, साढ़े 4 KG हेरोइन और 11 लाख ड्रग मनी बरामद

By lokmatujala
पंजाबराज्य

अब पंजाब की बेटियाँ बनेंगी अफ़सर! 33% आरक्षण के साथ मान सरकार का बड़ा ऐलान,बेटियाँ बनाएंगी रंगला पंजाब

By lokmatujala

पंजाब में नकली बीज बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, मान कैबिनेट ने पास किया विधेयक – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
पंजाबराज्य

पंजाब में सरकारी बस सेवाओं का ऐतिहासिक विस्तार, 1,279 नई बसें होंगी शामिल

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
गुजरात में AAP का शक्ति प्रदर्शन: कल पहुंचेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, ट्रेड डील पर करेंगे बड़ा खुलासा।
February 20, 2026
हिमाचल में 26 साल बाद फिर शुरू होगी लॉटरी, संचालन नियम तय करने को बनाई कमेटी; ये 2 राज्य कर रहे रिकॉर्ड कमाई
February 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?