By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » बरसाना में लठमार होली 2026: नंदगांव के हुरियारों पर बरसी प्रेम की लाठियां, लाखों श्रद्धालु हुए साक्षी
उत्तर प्रदेशराज्य

बरसाना में लठमार होली 2026: नंदगांव के हुरियारों पर बरसी प्रेम की लाठियां, लाखों श्रद्धालु हुए साक्षी

lokmatujala
Last updated: February 27, 2026 2:46 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

मथुरा: कल राधा रानी की जन्मस्थली बरसाना में विश्व प्रसिद्ध होली खेली गई, तो आज गुरुवार को हुरियारे सखी रूप में नंद गांव पहुंचे. हुरियारिन के साथ लट्ठमार होली खेली गयी. बरसाना के हुरियारे नंदगाव पहुंचे और नंद बाबा मंदिर में पारंपरिक समाज गायन होने के बाद रंगीली चौक पर होली का नजारा देखने को मिला.

कान्हा को निमंत्रण देती हैं सखी: मथुरा की विश्व प्रसिद्ध होली परंपरा के अनुसार, बरसाना के हुरियारे (पुरुष) सखी रूप (राधा रानी की सखी के भाव) में नंदगांव पहुंचे. यह प्रोग्राम बरसाना की लट्ठमार होली के अगले दिन नंदगांव में होता है.

लट्ठमार होली से पहले, बरसाना से एक ‘राधा दासी सखी’ (वर्तमान में वृंदावन की राधा दासी) सोलह श्रृंगार कर, हाथ में गुलाल और प्रसाद लेकर नंदभवन जाती हैं. वह कान्हा को होली का निमंत्रण देती हैं. इसके बाद बरसाना के हुरियारे, जो स्वयं को राधा रानी की सखी मानते हैं, नंदगांव पहुंचते हैं.

लाठियां बरसाती हैं गोपियां: नंदगांव की गोपियां (हुरियारिनें) उन पर लाठियां बरसाती हैं. ये हुरियारे ढाल से अपना बचाव करते हैं. मान्यता है कि यह परंपरा लगभग 5,000 साल पुरानी है, जो राधा-कृष्ण के प्रेम और गोपियों के साथ उनकी हास्य-ठिठोली का प्रतीक है. इस वर्ष नंदगांव की लट्ठमार होली गुरुवार को मनाई गयी, जबकि बरसाना में होली बुधवार को संपन्न हुई.

नंद गांव में होली का हुड़दंग: नंद बाबा के मंदिर में आज बरसाना के हुरियारे सखी रूप में नंदगांव पहुंचकर फगुआ मांगने के लिए जाते हैं, क्योंकि बुधवार को बरसाना में होली खेलने के लिए नंद गांव के हुरियारे बरसाना पहुंचे थे. सखियों के साथ बरसाना में होली खेली गई थी. गुरुवार को नंद गांव में बरसाना के हुरियारे सखी रूप में पहुंचे और सोलह सिंगार लहंगा और लंबा सा घूंघट करके दरवाजे पर खड़ी गोपियों के साथ होली खेलते हुए नजर आए.

सदियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम: नंदगांव और बरसाना के बीच द्वापर युग से चली आ रही होली खेलने की परंपरा आज भी कायम है. पहले नंद गांव के हुरियारे बरसाना पहुंच कर रंगीली गलियों में होली खेलते हैं. दूसरे दिन बरसाना के हुरियारे नंदगांव पहुंचकर नंद चौक पर जाकर होली खेलते हुए नजर आये. कहा जाता है कि करीब 5000 वर्ष पुरानी परंपरा, नंदगांव और बरसाना के लोग मनाते आ रहे हैं.

होली की मस्ती में श्रद्धालु: सब जग होरी ब्रिज होरा मथुरा में होली का रंग श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. दूर दराज से आ रहे श्रद्धालु होली के रंग में सराबोर हैं. मस्ती में नाचते हुए होली का आनंद ले रहे हैं. ढोल नगाड़े बैंड बजे की धुन पर होली का हुड़दंग देखने को मिल रहा है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
पंथक सियासत में हड़कंप: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह जबरन रिटायर।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने गुरुवार को एक कड़ा और विवादास्पद…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड: BLOs को मिलेगी अब खास ट्रेनिंग, चुनाव आयोग ने शुरू किया देशव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम; जानें क्या है नया

By lokmatujala
उत्तराखंड

महिला सुरक्षा पर सर्वे विवाद: पुलिस ने डेटा कंपनी से 3 दिन में जवाब मांगा

By lokmatujala
हिमाचल प्रदेश

भीषण आपदा से जूझ रहे हिमाचल के लिए भाजपा ने केंद्र का दरवाजा खटखटाया, मांगी राहत

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने की हल्द्वानी के विकास कार्यों की सराहना

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंथक सियासत में हड़कंप: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह जबरन रिटायर।
February 27, 2026
सैनी ने सदन में सभी दलों से अपील की, प्लास्टिक उपयोग रोकने में नागरिकों को जागरूक करें
February 27, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?