हरिद्वार। हरिद्वार लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत अपनी चुनावी हार के लिए भाग्य को दोष दे रहे हैं। हरिद्वार प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू होते हुए वीरेंद्र रावत ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनावों के दौरान बहुत मेहनत की थी। दुर्भाग्य से वे चुनाव नहीं जीत सके। समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे वीरेंद्र रावत ने कहा कि वे अगले 05 सालों तक जनता के बीच रहकर जन सेवा करेंगे साथ ही आने वाले निकाय चुनावों में भी पार्टी संगठन के लिए काम करेंगे। चुनाव में मिली हार पर वीरेंद्र रावत ने कहा कि पार्टी संगठन बैठकर हार की समीक्षा करेगा की कमी कहां रह गई।
Related Posts
बड़ी खबर, अचानक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे ऋषिकेश,देखें वीडियो
- lokmatujala
- June 16, 2024
- 0
बिग ब्रेकिंग ऋषिकेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे ऋषिकेश एम्स , रुद्रप्रयाग हादसे में घायलो से करी मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली […]
बारिश से आफत, रानीखेत को जोड़ने वाला पुल टूटा, दोनों तरफ फंसे यात्रियों के वाहन, देखें वीडियो…
- lokmatujala
- July 7, 2024
- 0
रामनगर रानीखेत बद्रीनाथ मार्ग मोहान के समीप रानीखेत मार्ग पर शाम 4:30 बजे पहले क्षतिग्रस्त हुआ और बाद में एकाएक पूरा पुल टूट गया, वही […]
कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की तीसरे राउंड में आगे, जानिए किसको कितने वोट
- lokmatujala
- July 13, 2024
- 0
हरिद्वार मंगलौर चुनाव मतगणना अपडेट तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन 2093 वोटो से आगे कांग्रेस काजी निजामुदीन को वोट 3550 बसपा प्रत्याशी अब्दुर्रहमान […]
