हरिद्वार में चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक शख्स दूसरे राज्यों से आए चार धाम यात्री से चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन करने की एवज में 700 प्रति यात्री की मांग कर रहा है। वीडियो में शख्स दावा करता हुआ नजर आ रहा है कि चार धाम रजिस्ट्रेशन साइट पर कुछ कर्मचारियों से उसकी साठ गांठ है। इसलिए वह आसानी से यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कर सकता है। चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में दलाली और साठ गांठ का मामला सामने आने पर स्थानीय ट्रैवल कारोबारियों में नाराजगी है। उन्होंने पर्यटन विभाग और प्रशासन से इसको लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पर्यटन विभाग के अधिकारी मामले में जांच करने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
Related Posts
लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पास
- lokmatujala
- June 16, 2024
- 0
हरिद्वार। निवर्तमान महापौर नगर निगम, हरिद्वार अनिता शर्मा के कनखल स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक […]
बीजेपी कनखल मंडल में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत का जश्न
- lokmatujala
- June 6, 2024
- 0
भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा से विजय हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी की जीत के उपलक्ष में और हरिद्वार […]
उफनते नाले को पार करने का प्रयास कर रहे थे बाइक सवार, अचानक धड़ाम से गिरे, बाइक बही, देखें वीडियो…
- lokmatujala
- July 7, 2024
- 0
हल्द्वानी। रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक तेज बहाव में गिरे दो बाइक सवार युवक अपनी जान जोखिम में डालकर उफनाते नाले को […]