2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने व्यापक चुनावी दौरा कार्यक्रम तैयार कर लिया है. इसके तहत वे इस महीने से शुरू करके अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों का दौरा पूरा करेंगे. हर जिले में पंकज चौधरी विधायकों, सांसदों, MLCs, जिला पंचायत अध्यक्षों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे.
साथ ही पंकज चौधरी बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के साथ भी बैठक करेंगे. दौरा कार्यक्रम की खास बात यह है कि हर जिले में विचार परिवार से जुड़े एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर जाएंगे और बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी करेंगे. यह दौरा न केवल संगठन को मजबूत करने बल्कि जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इस दौरान हर जिले में विधायक, सांसद, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी हर जिले में एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर जाएंगे. साथ ही उनसे मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी करेंगे.
जिलों में रात में करेंगे प्रवास
इस चुनावी प्लान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे, साथ ही जिलों में रात रूकने का भी प्लान तैयार किया है. माना जा रहा है कि इस दौरे के माध्यम से पंकज चौधरी जमीनी फीडबैक लेंगे. बता दें कि बीजेपी प्रदेश पंकज चौधरी इसी महीने से यूपी के सभी जिलों का दौरा शुरू करेंगे.
