शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 अप्रैल को जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. साथ ही जखबड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे.
21 अप्रैल मंगलवार को सीएम का काफिला सुबह 10 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह से निकलकर ज्वालामुखी के दरंग के लिए रवाना होगा. करीब 10:10 पर मुख्यमंत्री का काफिला दरंग पहुंचेगा. यहां पर मुख्यमंत्री बिजली विभाग के नए भवन की आधारशिला रखेंगे. 10:30 पर मुख्यमंत्री का काफिला ज्वालामुखी के दरंग से निकलकर सपरी हैलीपैड के लिए रवाना होगा. 10:40 पर मुख्यमंत्री का काफिला सपडी हेलीपैड पर पहुंचेगा और करीब 10:45 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर फतेहपुर के लिए उड़ान भरेगा.
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर फतेहपुर के वजीर राम सिंह स्टेडियम में उतरेगा. फतेहपुर विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा. इसके बाद 11:05 बजे पर मुख्यमंत्री का काफिला वजीर राम सिंह स्टेडियम से मिनी सेक्टरेट फतेहपुर के लिए रवाना हो जाएगा. 11:10 पर मुख्यमंत्री का काफिला मिनी सचिवालय पहुंचेगा. जहां वे मिनी सचिवालय का उद्घाटन करेंगे और अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.
करीब 12:05 पर मुख्यमंत्री का काफिला मिनी सचिवालय से निकालकर सथाना के लिए रवाना हो जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सथाना (भंठ) पहुंचेंगे. जहां ब्यास नदी पर प्रस्तावित 800 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन करेंगे. यह पुल संसारपुर टैरेस और सथाना को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. इसी अवसर पर वे फतेहपुर में शहीद स्मारक के निर्माण, कोडू बेला से पराल वाया जट्ट बेली सड़क, पालाख से चरुरी तथा मलहारी से दुहाग सड़क, फतेहपुर से बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट आदि सड़कों और आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, फतेहपुर के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला 12:50 पर सथाना से जखबड़ के लिए रवाना हो जाएगा.
इस दौरान मुख्यमंत्री के दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी यहीं रहेगी. करीब 3 बजे मुख्यमंत्री का काफिला टूरिस्ट इंफेरमेशन सेंटर पौंग डैम से निकलकर फतेहपुर हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएगा. दोपहर 3:25 बजे मुख्यमंत्री का काफिला फतेहपुर हैलीपैड पर पहुंचेगा. 3:30 पर मुख्य का हेलीकॉप्टर जम्मू एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा.
