By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » चारधाम यात्रा से पहले चमोली में पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को गति
उत्तराखंडराज्य

चारधाम यात्रा से पहले चमोली में पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को गति

lokmatujala
Last updated: March 15, 2026 2:49 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/चमोली। चारधाम यात्रा से पहले यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवास विभाग के सचिव ने शनिवार को चमोली जनपद के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

अधिकारियों ने बताया कि गौचर में 27 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसे जल्द संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। सचिव ने निर्देश दिए कि इस पार्किंग को शीघ्र शुरू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

इसके बाद सचिव ने कर्णप्रयाग में निर्माणाधीन पार्किंग परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी से पहले इस पार्किंग का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए, क्योंकि यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

चमोली में टैक्सी स्टैंड के पास और खड्ड साइड में प्रस्तावित दो पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार टैक्सी स्टैंड के पास बनने वाली पार्किंग की क्षमता 21 वाहनों की होगी, जबकि खड्ड साइड स्थित पार्किंग में 82 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इन परियोजनाओं का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्ग पर उन स्थानों की पहचान की जाए जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे स्थानों के पास उपयुक्त भूमि चिन्हित कर नई पार्किंग विकसित की जाए, ताकि भविष्य में यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और अधिक सुगम बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं, इसलिए पार्किंग और यातायात प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था बेहद जरूरी है। गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में विकसित की जा रही पार्किंग परियोजनाएं स्थानीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

“ईडी ने कब्जे में लिए दस्तावेज और डिजिटल सबूत, मनी लॉन्ड्रिंग के नए राज उजागर होने की संभावना”

By lokmatujala

बीजेपी कनखल मंडल में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत का जश्न

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में परिवहन विभाग ने ओवरलोड और नियम उल्लंघन वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया

By lokmatujala
पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री ने पंजाब के स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में चार साल का कामकाज पेश किया

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए
March 20, 2026
हरियाणा सरकार ने बिना लाइसेंस वाली मांस दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
March 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?