By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज
उत्तराखंडक्राइमराज्य

सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज

lokmatujala
Last updated: January 20, 2026 3:39 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

खटीमा | खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा अपने सहकर्मी पर पहचान छिपाकर दुष्कर्म के प्रयास तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को लगभग 14:30 बजे नाम परिवर्तित संगीता (19 वर्ष), निवासी खटीमा, अपने पिता सहित बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशु कन्याल, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री प्रदीप ठाकुर एवं अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली खटीमा पहुंचीं और एक लिखित तहरीर सौंपी।

तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसी दिन सुबह लगभग 10 बजे उसका सहकर्मी सोनू, जो पिछले एक वर्ष से उसके साथ नगर के एक मेडिकल स्टोर, मुख्य चौराहा खटीमा में कार्यरत था और स्वयं को हिंदू बताता था, उसे घूमाने के बहाने एक होटल ले गया। होटल में युवक ने अपना नाम सोनू बताकर कमरा बुक कराया।

पीड़िता के अनुसार, होटल में युवक की जेब में रखे आधार कार्ड से उसका वास्तविक नाम साहनवाज होने का खुलासा हुआ, जिससे वह स्तब्ध रह गई।

आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तथा घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के पास आपत्तिजनक सामग्री भी थी और उसकी मंशा दुष्कर्म करने की थी, लेकिन किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर वहां से भागने में सफल रही।

पीड़िता ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर विश्वास में लिया और उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया, जिससे वह मानसिक रूप से भयभीत है। उसने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया है कि आरोपी साहनवाज पुत्र मोहम्मद दीन, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर–6, इस्लाम नगर, खटीमा, भी पिछले तीन वर्ष से उसी मेडिकल स्टोर में कार्यरत था, जहां दोनों की आपसी जान-पहचान हुई थी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में एफआईआर संख्या 16/26 दर्ज की गई है। मामला धारा 62, 64 एवं 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण की जांच जारी है और विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
हरियाणा में हड़प्पा सभ्यता को मिलेगी वैश्विक पहचान, राखीगढ़ी के लिए 500 करोड़ रुपये की विकास निधि

हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडखेल

50 मीटर शूटिंग इवेंट में पंजाब की सिफ्त कौर ने जीता गोल्ड मेडल पर कब्जा

By lokmatujala
उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर गूगल ने बनाया बेहद ही खास डूडल

By lokmatujala
झारखंड

गिरीडीह में धमाके से दहला घर, एक महिला की मौत और छह लोग जख्मी; कारणों का पता लगा रही पुलिस

By lokmatujala
बिहार

खुशखबरी! बिहार में शिक्षकों की बेटियों को कन्या आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में हड़प्पा सभ्यता को मिलेगी वैश्विक पहचान, राखीगढ़ी के लिए 500 करोड़ रुपये की विकास निधि
January 20, 2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्री सहित 20 पदाधिकारियों ने नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया
January 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?